फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान कोहली से भी ज्यादा कोच शास्त्री की कमाई, जानिए कितनी मिल रही सैलरी

Mon, 09 Sep 2019 04:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Sep 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Team India head coach Ravi Shastri is expected to get a hike on his remuneration: Report
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री की सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। शास्त्री की सालाना सैलरी करीब 10 करोड़ रुपये तक हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि हेड कोच शास्त्री को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा सैलरी मिलने लगेगी।


 

Team India head coach Ravi Shastri is expected to get a hike on his remuneration: Report
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट साल 2021 तक बढ़ा दिया गया है जिसके साथ उनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के मुताबिक उनकी सैलरी 9.5 से 10 करोड़ रुपये हो जाएगी।

Team India head coach Ravi Shastri is expected to get a hike on his remuneration: Report
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री को नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ उनकी सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है, जिस पर बोर्ड भी राजी हो गया है। जिसके बाद उन्हें 9.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। इससे पहले कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक कोच शास्त्री को 8 करोड़ रुपये सालाना दिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India head coach Ravi Shastri is expected to get a hike on his remuneration: Report
vikram rathore - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सपोर्ट स्टाफ की सैलरी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने अपना पद बरकरार रखा और उन्हें अब करीब 3.5 करोड़ रुपये सालाना दिए जाएंगे। इतनी ही सैलरी फील्डिंग कोच आर श्रीधर को भी मिलेगी। इसके अलावा टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की सैलरी 2.5 से 3 करोड़ रुपये के बीच होगी। 

विज्ञापन
Team India head coach Ravi Shastri is expected to get a hike on his remuneration: Report
विराट कोहली - फोटो : social Media

बता दें कि विराट कोहली को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। बोर्ड की मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह A+ लिस्ट में शामिल हैं। विराट की तरह टीम के उनके साथी ओपनर रोहित शर्मा और पेसर जसप्रीत बुमराह को भी 7-7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed