फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india has no mood to celibrate after win against pakistan in world cup 2015

पाक के खिलाफ जीत के बाद सेलीब्रेशन के मूड में नहीं है टीम इंडिया

Wed, 18 Feb 2015 08:21 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
team india has no mood to celibrate after win against pakistan in world cup 2015

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया आराम या फिर सेलीब्रेशन के मूड में बिल्कुल नहीं है। टीम मैनेजमेंट के अनुसार टीम इंडिया मेलबर्न की ओर रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन


15 फरवरी को वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को लगातार छठीं बार हराकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ग्राउंड में मिली इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2015 पर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। रविवार को हुए महा रोमांचकारी मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की यंग ब्रिगेड ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना जौहर दिखाया।
विज्ञापन


लंबे समय से फॉर्म को लेकर जूझ रहे टीम के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और शिखर धवन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी से वर्ल्ड कप में वापसी की है।

जीत के बाद प्रैक्टिस में जुटी टीम इंडिया

team india has no mood to celibrate after win against pakistan in world cup 2015

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया एडिलेड से मेलबर्न की ओर रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया का अगला मैच 22 फरवरी को मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और बल्लेबाज एबी डीविलियर्स इस वक्त शानदार फॉर्म में है। इसलिए रविवार को होने वाले मैच में ये दो अफ्रीकी खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए परेशानी पैदा कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed