थकी हारी टीम इंडिया को बीसीसीआई कर रही 'चार्ज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2015 टीम इंडिया के लिए अभी तक अनलकी रहा है। सबसे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में टीम इंडिया की टेस्ट में बुरी गत रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच जीतने के लिए भी टीम इंडिया ने काफी संघर्ष किया लेकिन नहीं जीत पाए।
उसके बाद 15 जनवरी से शुरू हुए त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया ने एक बार फिर मुंह की खाई। एक बार ऑस्ट्रेलिया और दो बार इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में भी एक जीत के लिए तरसते हुए दिखी लेकिन जीत नसीब नहीं हो सकी।
हार के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे ही सार्वजनिक तौर पर कहा कि टीम काफी थक गई है और इसलिए वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ब्रेक चाहिए। फिर क्या था बीसीसीआई ने तुरंत ही अपने फेवरेट कप्तान की ख्वाहिश पूरी करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
इन दिनों बीसीसीआई से तोहफा मिलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी बैटरी चार्ज कर रहे हैं।
मोबाइल बंद कर टीम इंडिया चली छुट्टी पर
टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि टीम इंडिया लगातार मैच के बाद काफी थक गई है। इसलिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को लग्जरी होटल में छुट्टी मनाने की इजाजत दी है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को एडिलेड में मनचाहे होटल में छुट्टी मनाने की इजाजत दी गई है। इसका पूरा खर्चा बीसीसीआई उठाएगी। इसमें खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया या कहीं भी अपने परिवार या मित्रजनों से मिल सकते हैं।
लेकिन सभी खिलाड़ियों को 5 फरवरी तक एडिलेड में एकत्र होने की बात भी कही गई है। छुट्टी के दौरान टीम इंडिया के खिला़ड़ियों को मोबाइल बंद करने की भी इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि बिजी शेड्यूल के बाद थकी टीम इंडिया को फिलहाल कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से आजादी दी गई है।