फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज और हरभजन के इस फैसले पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर

Tue, 10 Oct 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 10 Oct 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Team india former spiner Bishan Singh Bedi not pleased with Harbhajan, Yuvraj who bunk Ranji Trophy
युवराज सिंह और हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ऑलराउंडर युवराज सिंह और हरभजन सिंह से खफा हैं। युवराज सिंह अपनी खराब फिटनेस और फॉर्म की वजह से इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि युवराज सिंह का क्रिकेट करियर अब समाप्ति की ओर आ चुका है। 

रणजी सत्र में भाग नहीं लेने से नाराज हैं बेदी

Team india former spiner Bishan Singh Bedi not pleased with Harbhajan, Yuvraj who bunk Ranji Trophy
yuvraj - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बिशन सिंह बेदी की नाराजगी का कारण यह है कि भारतीय क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण को छोड़ देते हैं। प्रीमियर घरेलू प्रतियोगिता का पहला दौर 6 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है।

बेदी ने कहा, इंटरनेशनल खिलाड़ी रणजी में खेल रहे हैं

Team india former spiner Bishan Singh Bedi not pleased with Harbhajan, Yuvraj who bunk Ranji Trophy
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी

बेदी ने कहा कि टीम इंडिया के कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने इस साल रणजी ट्रॉफी में अपने घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनने का विकल्प चुना है। इसमें रवीचंद्रन अश्विन शामिल हैं, जो सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। दूसरों की बात करें तो उसमें  चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा और ईशांत शर्मा भी इस टूर्नामेंट में शामिल हैं। हालांकि हरभजन सिंह और युवराज सिंह का नाम पहले ही दौर में बाहर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज-हरभजन रणजी ट्राफी नहीं खेल रहे हैं

Team india former spiner Bishan Singh Bedi not pleased with Harbhajan, Yuvraj who bunk Ranji Trophy
हरभजन सिंह - फोटो : ndtv

बेदी ने कहा, 'टीम इंडिया के ये दो दावेदार युवराज सिंह और हरभजन सिंह पंजाब टीम के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अब आगे का रास्ता इनके ‌लिए मुश्किल हो गया है।' 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में बिशन सिंह बेदी ने इन दोनों की जमकर आलोचना की। बातचीत में उन्होंने पुजारा और अश्विन की काउंटी चैंपियनशिप और रणजी ट्रॉफी में भाग लेने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे उनके कौशल में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी नहीं मिस किया है। राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के बाद भी खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।'

विज्ञापन

प्रथम श्रेणी क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है

Team india former spiner Bishan Singh Bedi not pleased with Harbhajan, Yuvraj who bunk Ranji Trophy
बिशन सिंह बेदी - फोटो : Getty

बकौल बेदी, 'प्रथम श्रेणी क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है। मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मुझे वो खिलाड़ी पसंद नहीं है, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट को बंक करते हैं। छोड़ते हैं। बेदी ने कहा कि जो इसे बंक करते हैं, वो अपना करियर खत्म कर रहे हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए खराब पहलू है।' बेदी ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट को बंक करना शुरू करते हैं तो उनका भविष्य खराब होने की आशंका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed