फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 England captain Nasir Hussain said Team India has Fav-5 bowlers, Ross Taylor said this on IND vs NZ

IND vs NZ: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन बोले- पहले भारत के पास फैब-5 बल्लेबाज थे और अब गेंदबाज

Mon, 13 Nov 2023 11:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 11:55 PM IST
सार

नासिर हुसैन के अनुसार 2000 में बल्ले के साथ जो काम सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण करते थे। वही काम अब गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा कर रहे हैं।

विज्ञापन
WC 2023 England captain Nasir Hussain said Team India has Fav-5 bowlers, Ross Taylor said this on IND vs NZ
नासिर हुसैन और रॉस टेलर ने टीम इंडिया पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारत के पास 2000 के दशक की शुरुआत में ‘फैब 5’ बल्लेबाज थे लेकिन अब उसकी गेंदबाजी ईकाई सर्वश्रेष्ठ है। हुसैन ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स से कहा ,‘ भारत की यह गेंदबाजी ईकाई अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। उनके पास कई अच्छे गेंदबाज आए हैं लेकिन इस बार एक ईकाई के रूप में वे सर्वश्रेष्ठ हैं। अगर बुमराह से आप बच जाते हैं तो सिराज आउट कर देगा। सिराज से बचने पर शमी से कैसे बचेंगे। इन तीनों से बचने पर स्पिनर आपका विकेट ले लेंगे।’ उन्होंने भारत के गेंदबाजों की तुलना 2000 के दशक के भारत के पांच बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण से की। नासिर ने कहा, उस समय बल्लेबाजी में फैब पांच थे और अब गेंदबाजी में फैब पांच हैं। 
विज्ञापन


नासिर हुसैन के अनुसार 2000 में बल्ले के साथ जो काम सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण करते थे। वही काम अब गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रॉस टेलर ने भारत को दी चेतावनी
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और 2019 विश्व कप के दौरान भारत को सेमीफाइनल में हराने वाली कीवी टीम का हिस्सा रहे रॉस टेलर ने तो माइंड गेम भी खेलना शुरू कर दिया है। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े में होने वाले सेमीफाइनल से पहले बड़ा बयान दिया। टेलर ने कहा- इस बार भारत खिताब का दावेदार है। वह अपने घर में खेल रहा है और लीग राउंड में काफी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, जब हारने को कुछ नहीं होता तो न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक हो जाती है। अगर टीम इंडिया किसी भी टीम का सामना करने में नर्वस होगी तो वह न्यूजीलैंड की टीम है। अगर न्यूजीलैंड जल्दी विकेट निकालने में सफल रहता है तो भारत के मध्यक्रम पर काफी दबाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed