फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास के बाद युवराज ने BCCI को लिया आड़े हाथ, तोड़ी चुप्पी, कहा- वक्त आने पर करूंगा खुलासा

Thu, 05 Sep 2019 04:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
team india former cricketer yuvraj singh reveal about his retirement first time
yuvraj singh - फोटो : pti

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने कुछ ही दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। अपने रिटायरमेंट को लेकर युवराज ने पहली बार काफी खुलकर बात की। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ बातों का मलाल तो है पर वो समय आने पर इन बातों का खुलासा करेंगे। 



 

team india former cricketer yuvraj singh reveal about his retirement first time
युवराज सिंह - फोटो : Social media

2007 वर्ल्ड टी-20  और 2011 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवराज ने बताया कि उन्हें क्रिकेट में इस स्थान को हासिल करने के लिए किसी की सिफारिश का सहारा नहीं लेना पड़ा। उन्होंने अपने दम पर क्रिकेट खेला और इस मुकाम को हासिल किया। 
 

team india former cricketer yuvraj singh reveal about his retirement first time
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि मैं किसी के दम पर आगे नहीं बढ़ा। संन्यास लेने का फैसला कड़ा था, लेकिन हर खिलाड़ी की जिंदगी में ऐसा पल आता है। उनसे जब पूछा गया कि बीसीसीआइ ने उन्हें मौका क्यों नहीं दिया तो इस पर युवी ने कहा कि इसका सही जवाब भारतीय टीम के कप्तान और बोर्ड से पूछनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india former cricketer yuvraj singh reveal about his retirement first time
yuvraj singh

टीम इंडिया को अब तक नंबर चार के लिए कोई ठोस बल्लेबाज नहीं मिल पाया है, इस सवाल के जवाब में युवराज ने कहा, मुझे इसका मलाल जरूर है कि कुछ खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यव्हार नहीं हुआ। मैंने जब वापसी की तो 4 या 5 मैचों में मैंने करीब 800 रन बनाकर दिए फिर भी मुझे टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद एक वर्ष तक नंबर चार पर अंबाती रायुडू को आजमाया गया। विश्व कप के पहले एक दौरे पर वो अच्छा नहीं खेले ते उन्हें बाहर कर दिया गया। फिर लोकेश राहुल को चार नंबर पर मौका दिया गया। 

विज्ञापन
team india former cricketer yuvraj singh reveal about his retirement first time
dhoni-yuvraj

इसके बाद दिनेश कार्तिक को आजमाया गया। कार्तिक के बाद रिषभ पंत को लाया गया। मुझे समझ नहीं आता कि भारतीय थिंक टैंक चाहता क्या है। खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं है इससे उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। नंबर चार का बल्लेबाज मध्यक्रम के मुख्य बल्लेबाज होता है। अगर दो विकेट जल्दी गिर जाए तो वो स्थिति को संभालता है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से नंबर चार के बल्लेबाज ने बेस्ट स्कोर 48 रन बनाए थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed