{"_id":"6645b0f472557fc0640517b2","slug":"team-india-former-captain-virat-kohli-speaks-on-his-retirement-from-international-cricket-know-ipl-2024-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: 'काम पूरा हो गया तो चला जाऊंगा', अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर आया कोहली का बयान, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: 'काम पूरा हो गया तो चला जाऊंगा', अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर आया कोहली का बयान, जानें
Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
सार
विराट इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ा था। आरसीबी के लिए 13 मैच खेल चुके कोहली ने पांच अर्धशतकों की मदद से 661 रन बना लिए हैं। आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर का अंत करने से पहले सबकुछ करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि संन्यास के बाद उन्हें किसी बात का मलाल ना हो। वह अपने क्रिकेट करियर को अपना सबकुछ देना चाहते हैं।
विराट इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ा था। आरसीबी के लिए 13 मैच खेल चुके कोहली ने पांच अर्धशतकों की मदद से 661 रन बना लिए हैं। आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
इस बीच आरसीबी की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें 35 वर्षीय खिलाड़ी को अपने संन्यास पर चर्चा करते देखा जा रहा है। कोहली ने कहा, "मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो। एक बार काम पूरा हो जाये तो मैं चला जाऊंगा और फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा।"
उन्होंने आगे कहा, "जब तक मैं खेल रहा हूं, अपना सब कुछ खेल को देना चाहता हूं। यही मेरी प्रेरणा है। हर खिलाड़ी के कैरियर का अंतिम समय आता है । मैं भी हमेशा खेलता नहीं रहूंगा लेकिन मैं इस सोच के साथ विदा नहीं लेना चाहता कि अगर मैने उस दिन ऐसा किया होता तो अच्छा होता।"

"I wanna give it everything I have till the time I play, and that's the only thing that keeps me going" 🤌
विज्ञापन विज्ञापन
Virat's emotional but promising words while talking at the @qatarairways Royal Gala Dinner. 🗣️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 pic.twitter.com/htDczGQpNf— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2024