{"_id":"457ff19a-445e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-forgetfully-disputes-and-win-nagpur-test-says-chetan-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों को भुला नागपुर फतह करे टीम इंडिया: चेतन चौहान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवादों को भुला नागपुर फतह करे टीम इंडिया: चेतन चौहान
नई दिल्ली/अभिषेक कुमार
Updated Wed, 12 Dec 2012 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच मतभेद की खबरों की पूर्व क्रिकेटर और डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने निंदा की है। चेतन चौहान ने कहा कि गंभीर से अगर कप्तान धोनी या कोच डंकन फ्लेचर को कोई परेशानी है तो उन्हें आमने-सामने बैठकर बात करनी चाहिए। टीम खिलाड़ियों के बीच की बातें बोर्ड या मीडिया में करना गलत है। इससे केवल देश और टीम को नुकसान पहुंचता है'।
विज्ञापन
'अमर उजाला डॉट कॉम' से बातचीत में चेतन चौहान ने कहा कि धोनी को समझना चाहिए कि कप्तान की भूमिका केवल मैदान पर नहीं होती, बल्कि खेल के बाद टीम के खिलाड़ियों, कोच और खुद के बीच सामंजस्य बिठाने की भी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारतीय टीम घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से पिछड़ रही है। ऐसे समय में टीम के सभी लोगों को मनभेद, मतभेद और विवाद को पीछे छोड़कर नागपुर में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज बराबर करनी चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी कप्तान को टीम के सभी खिलाड़ियों को बराबर नजर से देखना चाहिए। टीम के अंदर की बातें सार्वजनिक होने से खिलाड़ियों के बीच दूरियां बढ़ेंगी, जिसका सीधा असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। इसलिए टीम के सभी सदस्यों को समझना चाहिए कि वे केवल देश और टीम के लिए खेलते हैं। उनका मकसद केवल टीम को जीत दिलाना होना चाहिए। चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर लॉबिंग की खबरों को नकार दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह मीडिया में खबर आई कि महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई से गंभीर की शिकायत की, जिसमें धोनी ने गंभीर को स्वार्थी कहा और उन पर टीम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। एक निजी समाचार चैनल के मुताबिक धोनी ने बीसीसीआई से कहा कि गंभीर केवल अपने लिए खेलते हैं, वे स्वार्थी खिलाड़ी हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से भारत के पिछड़ने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। सीरीज का आखिरी और चौथा मैच नागपुर में गुरुवार से खेला जाएगा।
पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनके लिए भारतीय टीम में कोई जगह नहीं है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मतभेद की खबरें मीडिया में आई थी।