फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India depart for New York ahead of T20 World cup rohit sharma and coach Rahul Dravid seen in Airport

T20 World cup: भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए न्यूयॉर्क रवाना, रोहित और द्रविड़ एयरपोर्ट पर दिखे, देखें वीडियो

Sat, 25 May 2024 09:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 May 2024 09:56 PM IST
सार

रोहित के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इनके अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के साथ सहायक स्टाफ के सदस्य भी पहले बैच के साथ रवाना हुए।

विज्ञापन
Team India depart for New York ahead of T20 World cup rohit sharma and coach Rahul Dravid seen in Airport
रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार रात न्यूयॉर्क रवाना हो गया है। रोहित के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इनके अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के साथ सहायक स्टाफ के सदस्य भी पहले बैच के साथ रवाना हुए। 
विज्ञापन

Team India depart for New York ahead of T20 World cup rohit sharma and coach Rahul Dravid seen in Airport
भारतीय टीम के सदस्य - फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें टीम के सदस्य मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे सह मेजबान अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का ग्रुप चरण में सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय टीम ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था, जबकि शुभमन गिल, रिकूं सिंह, खलील अहमद और आवेश खान रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

विज्ञापन

सैमसन-चहल दूसरे बैच में होंगे रवाना
संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान और यशस्वी जायसवाल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दूसरे बैच के साथ रवाना होंगे। ये चारों खिलाड़ी आईपीएल 2024 में हिस्सा ले रहे थे और राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के साथ समाप्त हुआ था आवेश 15 सदस्यीय दल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ यात्रा करेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में शामिल रिंकू सिंह फाइनल मुकाबले के बाद दूसरे जत्थे का साथ रवाना होंगे। केकेआर की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंची है और उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। 

Team India depart for New York ahead of T20 World cup rohit sharma and coach Rahul Dravid seen in Airport
भारतीय टीम के सदस्य - फोटो : PTI
हार्दिक कब टीम से जुड़ेंगे?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी20 विश्व कप के लिए टीम के उपकप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में उनकी टीम मुंबई इंडियंस का अभियान समाप्त होने के बाद लंदन चले गए थे। हार्दिक लंदन में कुछ दिनों तक ट्रेनिंग करेंगे और बताया जा रहा है कि वह वहीं से सीधे टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हार्दिक कब टीम से जुड़ेंगे। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी अभ्यास मैच
भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण के मुकाबले शुरू होने से पहले एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगा। भारतीय टीम एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसी दिन कनाडा डलास में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सह मेजबान अमेरिका से भिड़ेगा। 

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed