{"_id":"5bb1067c867a557f015d2fc5","slug":"team-india-defeate-uae-by-227-runs-in-u-19-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की अंडर-19 एशिया कप में विशाल जीत, यूएई को 227 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की अंडर-19 एशिया कप में विशाल जीत, यूएई को 227 रन से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
padikkal-rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (121) और अनुज रावत (102)के शतकों और बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई (6/24) की शानदार गेंदबाजी से भारत अंडर-19 टीम ने यहां संयुक्त अरब अमीरात को 227 रन से करारी शिकस्त देकर एसीसी अंडर-19 एशिया कप में लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पडिक्कल ने 115 गेंदों की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। रावत ने 115 गेंदों में दस चौके और पांच छक्के जड़े। दोनों के बीच पहले विकेट पर 205 रन की साझेदारी हुई। भारतीय टीम ने छह विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
यूएई की टीम इसके जवाब में 33.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। अली मिर्जा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। भारत के लिए सिद्धार्थ देसाई के अलावा राजेश मोहंती, साबिर खान, अजय गंगापुरम और समीर चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 171 रन से हराया था।
विज्ञापन