{"_id":"5cd3e015bdec2207801a5aa2","slug":"team-india-can-win-1983-world-cup-says-1983-world-cup-champion-captain-kapil-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"1983 में कपिल देव ने दिलाया था पहला विश्व कप, अब 2019 में जीतने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
1983 में कपिल देव ने दिलाया था पहला विश्व कप, अब 2019 में जीतने की उम्मीद
Thu, 09 May 2019 03:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 09 May 2019 03:20 PM IST
सार
- धोनी और विराट की मौजूदगी वाली टीम इंडिया जीत सकती है विश्व कप
- भारत नौजवान और अनुभवी खिलाड़ियों की बेहतरीन संतुलित टीम
- भारत के पास विराट और धोनी जैसी बेमिसाल प्रदर्शन करने वाली जोड़ी
- खाली समय में परिवार के साथ रहना और गोल्फ खेलना है जुनून
विज्ञापन
कपिल देव (वर्ल्ड कप 1983)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सभी कयासों और क्रिकेट पंडितों को गलत साबित करते हुए 1983 में अपनी कप्तानी में भारत को वन-डे क्रिकेट विश्व कप जितवाने वाले कपिल देव अपने जमाने में जिस तरह खुल कर अपने स्ट्रोक खेलते थे उसी तरह खुल कर वह आज भी सवालों का जवाब देते हैं।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि युवा और अनुभव के संयोजन और महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण भारत तीसरी बार विश्व कप जीत सकता है। भारत की 1983 विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा, 'भारत के पास युवा और अनुभव का शानदार संयोजन है। वे अन्य टीमों से अधिक अनुभवी हैं। भारतीय टीम बेहद संतुलित है। टीम के पास चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर हैं। उनके पास कोहली और धोनी हैं। इन दोनों ने भारत की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनका जवाब नहीं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमारे पास चार तेज गेंदबाजों का होना शानदार है और वे सभी अच्छे गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड की परिस्थतियों में उन्हें गेंद को स्विंग कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा शमी और बुमराह जैसे गेंदबाज 145 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। भारतीय गेंदबाज स्विंग करा सकते हैं।'
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंचेगी इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया
भारत के पूर्व कोच रहे कपिल ने भविष्यवाणी की कि भारत के अलावा मेजबान इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भारत जरूर शीर्ष चार में जगह बनाएगा। इसके बाद की राह मुश्किल होगी। सेमीफाइनल के बाद भाग्य व व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन आगे की राह तय करेगा। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष तीन टीमें हैं। ये टीमें अन्य टीमों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें अपने प्रदर्शन से हैरतंगेज परिणाम दे सकती हैं।'