फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India boys enjoying a game of football as rain plays spoilsport

Video: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बारिश के बीच दर्शकों का ऐसे किया 'एंटरटेनमेंट'

Tue, 07 Nov 2017 08:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 07 Nov 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Team India boys enjoying a game of football as rain plays spoilsport
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व निर्णायक टी20 मैच बारिश की वजह से अब तक शुरू हो नहीं हो पाया है। ताजा जानकारी ये मिली है कि अगर शाम 8 बजे तक मैच शुरू नहीं हुआ तो उसके बाद ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


यही नहीं, प्रत्येक चार मिनट के बाद एक ओवर की कटौती शुरू हो जाएगी। बहरहाल, थिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के फैंस मौजूद हैं, जिन्हें मैच शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते और इसी वजह से उन्होंने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने का अनोखा तरीका खोजा।
 



टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलकर मैच से पहले अभ्यास किया और दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने फुटबॉल का अभ्यास किया।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर्स फुटबॉल खेलकर अभ्यास कर रहे हैं।

वैसे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में पहला मैच 53 रन से जीता जबकि कीवी टीम ने दूसरा मुकाबला 40 रन से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed