{"_id":"ed7463ea-e27e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-blow-dhoni-out-and-raidu-inside","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को झटका, धोनी बाहर अब कोहली बने कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को झटका, धोनी बाहर अब कोहली बने कप्तान
किंग्सटन/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज में चल रहे त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
उनकी जगह अंबाती रायडू को विंडीज भेजा जाएगा जबकि विराट कोहली कप्तानी संभालेंगे।
रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान धोनी के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके बाद वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए थे। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
धोनी के अनुपस्थिति में कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने खुद भी माना था कि कई ऐसे दबाव के मौके आए जब धोनी की कमी खली, क्योंकि वह दबाव में भी बेहद शांत रहते हैं।
विज्ञापन
धोनी की जगह विराट कोहली को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। धोनी की जगह टीम में अंबाती रायडू को रखा गया है।
धोनी रविवार को जमैका में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ट्राई सीरीज के भारत के पहले मैच में बैटिंग के दौरान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे।
इससे पहले बीसीसीआई के एक सूत्र ने यहां बताया था कि धोनी अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। उनकी जांच की जाएगी। उसकी मांसपेशियों में खिंचाव है।
गौरतलब है कि धोनी की गैरमौजूदगी में दिनेश कार्तिक को किंग्सटन के सबीना पार्क में वेस्ट इंडीज के खिलाफ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी।
भारत यह मैच 1 विकेट से हार गया। भारत को मंगलवार को इसी मैदान पर श्रीलंका से भिड़ना है।