{"_id":"d30ad0837df38de581c9a59cb192b4a7","slug":"team-india-become-number-one-in-test-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया: टी-20 में मिली जीत, टेस्ट में बन गई नंबर वन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया: टी-20 में मिली जीत, टेस्ट में बन गई नंबर वन
Updated Wed, 27 Jan 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
एडिलेड में टीम इंडिया को जीत का गिफ्ट टेस्ट क्रिकेट में मिला है। टीम इंडिया 4 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर नंबर वन हो गई है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 में 37 रनों से रौंदा इससे पहले महिला भारतीय क्रिकेट टीम ने भी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम पर शानदार जीत दर्ज की थी।
इसी दिन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच की टेस्ट सीरीज भी खत्म हुई। हालांकि अफ्रीकी टीम आखिरी मैच जीतने में सफल रही लेकिन सीरीज 1-2 से गंवाई। इस हार के साथ ही अफ्रीकी टीम नंबर वन से दो पायदान नीचे गिरकर तीसरे नंबर पर आ गई है।
विज्ञापन
जबकि भारतीय टीम नंबर दो से नंबर वन बन गई है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने फ्रीडम सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी।
Trending Videos
ये है ताजा रैंकिंग
BREAKING: After England's 2-1 series win v SA. India are officially No. 1 in Test Rankings https://t.co/SNq8xEqYeO pic.twitter.com/S1n40SUzXG
— ICC (@ICC) January 26, 2016