फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Batter Shreyas Iyer Having Back Pain during Ahmedabad Test Under BCCI Medical Team Supervision

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में भारत की मुश्किल बढ़ी, स्टार बल्लेबाज चोटिल, बल्लेबाजी के लिए नहीं आए

Sun, 12 Mar 2023 10:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 10:42 AM IST
सार

श्रेयस अय्यर चोट के कारण मैच के चौथे दिन जडेजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उनकी जगह श्रीकर भरत को भेजा गया। 
 

विज्ञापन
Team India Batter Shreyas Iyer Having Back Pain during Ahmedabad Test Under BCCI Medical Team Supervision
चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीठ में दर्द की शिकायत हुई है। इस वजह से वह मैच के चौथे दिन अपने तय क्रम पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत का चौथा विकेट गिरने के बाद छठे नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह श्रीकर भरत बल्लेबाजी के लिए आए। अय्यर को मैच के तीसरे दिन ही पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। श्रेयस फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
विज्ञापन


भारत के लिए अहम हैं श्रेयस
अहमदाबाद की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है। हालांकि, इस सीरीज के पहली तीन मुकाबलों की तरह इस मैच की पिच में गेंद टर्न नहीं हो रही है, लेकिन भारत को मैच जीतने के लिए चौथे दिन की पिच में तेजी से रन बनाने की जरूरत है। श्रेयस अय्यर स्पिन के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और स्पिन पिच पर भी वह तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में अय्यर का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह इस मैच में अब तक बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में भी नहीं खेले थे श्रेयस
श्रेयस अय्यर चोट की वजह से इस सीरीज का पहला मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में नागपुर में हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह मौका दिया गया था। इस मैच में भारतीय टीम पारी और 132 रन से जीती थी। हालांकि, सूर्यकुमार यादव अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉ हो सकता है मुकाबला
अहमदाबाद में पिच बेहद सपाट थी और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला ड्रॉ होने की कगार पर है। चौथे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम पहली पारी खेल रही है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी एक पारी बाकी है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ होने की संभावना बहुत ज्यादा है। क्योंकि अभी भी यहां पर बल्लेबाजी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक चार विकेट पर 329 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed