फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Arrives Zimbabwe For Short Series, MS Dhoni creates history

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर रखा कदम, धोनी ने बनाया कीर्तिमान

Thu, 09 Jun 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Team India Arrives Zimbabwe For Short Series, MS Dhoni creates history
टीम इंडिया - फोटो : Twitter/BCCI

कई बड़े क्रिकेटरों की अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर कदम रख दिया है, साथ ही कप्तान धोनी ने एक कीर्तिमान भी रच दिया।

विज्ञापन


भारत इस अफ्रीकी टीम के साथ 11 जून से सीमित ओवरों की 2 सीरीज खेलेगी। पहली सीरीज 3 वनडे मैचों की होगी जो 11 से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। ये सारे मैच हरारे में ही खेले जाएंगे। शनिवार से शुरू हो रही सीरीज के लिए धोनी की अगुवाई में 16 सदस्यीय टीम इंडिया जिम्बाब्वे पहुंच गई है।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने मंगलवार को ही मुंबई से जिम्बाब्वे के लिए लंबी उड़ान भरी थी जो आज जाकर पूरी हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरारे पहुंचने के बाद हरारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धोनी और कुछ अन्य खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की है। तस्वीर में खिलाड़ी जरुरी औपचारिकताएं पूरी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 साल बाद कप्तान धोनी पहुंचे जिम्बाब्वे

Team India Arrives Zimbabwe For Short Series, MS Dhoni creates history

भारतीय टीम के हरारे पहुंचने के साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने बतौर कप्तान इस धरती पर पहली बार कदम रखा है। उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया के साथ 2005 में यहां का दौरा किया था, तब टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी।

लेकिन तब से लेकर धोनी ने फिर यहां कदम नहीं रखा। वह 2007 में राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद वनडे टीम के कप्तान बने, फिर 2008 में उन्हें अनिल कुंबले के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम की कमान भी सौंप दी गई। उन्होंने टेस्ट खेलने वाले सभी देशों का बतौर कप्तान टीम के साथ दौरा किया था लेकिन यहां पर वह कभी नहीं आए, लेकिन अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर वह कप्तान के रुप में यहां आ ही गए।

भारत ने 2005 के बाद से जिम्बाब्वे से यहां पर कोई टेस्ट मैच (सीरीज) नहीं खेला है, जबकि तब से लेकर टीम इंडिया ने सीमित ओवरों की 3 सीरीज यहां पर खेल डाली और हर बार टीम के साथ नया कप्तान भी आया।

2010 में त्रिकोणीय सीरीज के लिए सुरेश रैना को कप्तान बनाया गया तो 2013 में वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली और 2015 में सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी गई। रैना की अगुवाई में भारत को त्रिकोणीय सीरीज में हार मिली थी, लेकिन कोहली और रहाणे ने द्वीपक्षीय सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया था।

इस बार धोनी टीम के साथ हैं तो कई बड़े नाम इस बार भी नदारद हैं। विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, आर अश्विन और सुरेश रैना जैसे कई बड़े खिलाड़ी इस दौरे में टीम के साथ नहीं हैं। धोनी 11 साल के लंबे अंतराल के बाद जिम्बाब्वे पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed