{"_id":"58199f0a4f1c1b0e574367c1","slug":"team-india-announced-for-england-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-गंभीर को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-गंभीर को मिली जगह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Nov 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
कोहली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए चीफ सिलेक्टर एमके प्रसाद की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने 9 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि यह टीम शुरुआती दो टेस्ट के लिए ही चुनी गई है। भारतीय उपमहाद्वीप की टर्निंग पिच पर यह सीरीज इंग्लैंड के लिए बहुत कठिन होने वाली है।
विज्ञापन
भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के पास बरकरार है। बतौर ओपनर मुरली विजय और गौतम गंभीर को मौक दिया गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर करुण नायर को भी सलामी बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। चोटिल लोकेश राहुल और शिखर धवन को टीम में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मध्यक्रम में कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा मौजूद रहेंगे। रोहित शर्मा चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में रिदिमान साहा बने रहेंगे।
विज्ञापन
4 स्पिनर शामिल, युवराज-भुवी को नहीं मिला मौका
युवराज सिंह
- फोटो : getty
स्पिन विभाग में 4 गेंदबाज शामिल किए गए हैं। अश्विन और रविंद्र जडेजा के अलावा अमित मिश्रा और युवा गेंदबाज जयंत यादव को भी 15 सदस्यों में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर के रूप में अश्विन का खेलना तय है, मगर हार्दिक पांड्या भी अंतिम 15 में जगह बनाने में सफल रहे।
तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम में उमेश यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली है। इसके साथ चिकुनगुनिया से वापसी कर रहे इशांत शर्मा पर भी सिलेक्टरों ने भरोसा जताया। फिट हो चुके भुवी को अभी मौका नहीं दिया गया है।
चोट के चलते बाहर हुए खिलाड़ियों के लिए चयनकर्ताओं का साफ मापदंड रहा। जिन खिलाड़ियों ने घरेलु क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबिक की, उन्हें ही अंग्रेजों के खिलाफ मौका दिया गया। फिटनेस के चलते युवराज सिंह को भी टीम में शामिल नहीं किया गया।