फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tata gifted frame of boken glass to ellyse perry which she broked in match against up in wpl 2024 11th match

WPL 2024: एलिस पेरी को TATA ने दिया टूटा हुआ कांच! वजह कर देगी हैरान, यूपी के खिलाफ मैच में की थी तोड़फोड़

Sat, 16 Mar 2024 04:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 16 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में एलिस पेरी का प्रदर्शन शानदार रहा है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने एमआई के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी के लिए आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
tata gifted frame of boken glass to ellyse perry which she broked in match against up in wpl 2024 11th match
एलिस पेरी - फोटो : twitter

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी को टाटा की तरफ से खास तोहफा दिया गया है। शुक्रवार को आरसीबी बनाम मुंबई मैच के बाद कंपनी ने महिला क्रिकेटर को टूटा हुआ कांच दिया। यह वही कांच है जिसे एलिस पेरी ने अपने धमाकेदार शॉट से तोड़ा था। दरअसल, महिल प्रीमियर लीग के 11वें मैच में ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी ने अपने दमदार छक्का लगाकर स्टेडियम में खड़ी कार का कांच तोड़ दिया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। 
विज्ञापन


स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने बीती शाम मुंबई इंडियंस को पांच रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से 17 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी पहली बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है जिसकी नजर खिताब पर होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

33 वर्षीय ऑराउंडर का धमाकेदार प्रदर्शन
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में एलिस पेरी का प्रदर्शन शानदार रहा है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने एमआई के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी के लिए आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। स्टार खिलाड़ी दूसरे सीजन में 312 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर हैं। 

दमदार छक्के से पेरी ने तोड़ा कार का शीशा
मुंबई के खिलाफ जीत के बाद टाटा की तरफ से उन्हें खास तोहफा दिया गया जिसमें  पंच ईवी कार का टूटा हुआ कांच था जिसे उन्होंने तोड़ा था। यूपी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 19वें ओवर में पेरी ने दमदार छक्का मारा था। दीप्ति शर्मा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए पेरी ने जोरदार सिक्स के साथ स्टेडियम में खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया था। कांच टूटने के बाद पैरी हैरान नजर आई थी। आरसीबी ने यह मैच 23 रन से जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed