फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Taliban removes Afghaistan cricket chief Hamid Shinwari and introduced Naseebullah Haqqani as new CEO of Afghanistan Cricket Board

एसीबी: तालिबान ने अफगान क्रिकेट मुखिया को पद से हटाया, नसीबुल्लाह हक्कानी के हाथ में सौंपी कमान

Tue, 21 Sep 2021 11:17 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 21 Sep 2021 11:17 AM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां पर लगातार उठापटक जारी है। अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया को हटाकर नसीबुल्लाह हक्कानी को मुख्य कार्यकारी निदेशक बनाया है। 

विज्ञापन
Taliban removes Afghaistan cricket chief Hamid Shinwari and introduced Naseebullah Haqqani as new CEO of Afghanistan Cricket Board
नसीबुल्लाह हक्कानी - फोटो : twitter@ACBofficials

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक को हटा दिया है। उनकी जगह तालिबान से जुड़े सदस्य को कमान सौंपी है। अब तक एसीबी के मुख्य कार्यकारी निदेशक हामिद शिनवारी थी। शिनवारी ने अपने फेसबुक पर जानकारी दी कि उन्हें तालिबान ने पद से हटा दिया है। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी नसीबुल्लाह हक्कानी जिन्हें नसीब खान के नाम से जाना जाता है उन्हें कार्यकारी निदेशक बनाए जाने की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी के मुताबिक, हामिद शिनवारी को मुख्य कार्यकारी निदेशक पद से तालिबान सरकार के नए गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के छोटे भाई अनस हक्कानी ने हटाया है। शिनवारी ने कहा है कि उन्हें हटाए जाने की वजह नहीं बताई गई है, बस इतना बताया गया कि उनकी जगह नसीबुल्लाहह हक्कानी को एसीबी का मुख्य कार्यकारी निदेशक बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कौन हैं नसीबुल्लाह हक्कानी 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए प्रमुख बनने वाले नसीबुल्लाह हक्कानी कौन हैं यह स्पष्ट नहीं है। क्या वह सिराजुद्दीन हक्कानी का कोई करीबी या रिश्तेदार है यह भी साफ नहीं है। सिराजुद्दीन हक्कानी एफबीआई की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हैं। बीते 20 वर्षों में काबुल में हुए कई बड़े हमलों के बारे में एफबीआई उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ रद्द कर दिया था टेस्ट

हाल ही में ऑस्ट्रेलिय क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच को रद्द कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया था जब तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के खेलने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। तालिबान का कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि महिलाएं क्रिकेट खेले। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इसी साल टेस्ट मैच प्रस्तावित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed