फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup Winners took part in Victory Parade in Mumbai Heavy Crowd gathered for cheer Team India

Team India: विश्व विजेता भारतीय टीम के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, विजय जुलूस में उत्साहित दिखे खिलाड़ी

Thu, 04 Jul 2024 10:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jul 2024 10:34 PM IST
सार

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान मरीन ड्राइव पर मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हजारों क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे जिससे दक्षिण मुंबई का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। 

विज्ञापन
T20 World cup Winners took part in Victory Parade in Mumbai Heavy Crowd gathered for cheer Team India
भारतीय टीम विजय जुलूस - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया। मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक मुंबई की सड़कों पर लाखों प्रशंसकों का हुजूम देखने मिला। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान मरीन ड्राइव पर मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हजारों क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे जिससे दक्षिण मुंबई का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। 
विज्ञापन

देरी से शुरू हुआ जुलूस
इससे पहले भारतीय टीम बारबाडोस से सुबह नई दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद टीम दोपहर बाद तीन बजकर 42 मिनट पर ही मुंबई के लिए रवाना हो पाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे समाप्त होना था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम नई दिल्ली से देर से यहां पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पाई। यह दूरी आमतौर पर पांच मिनट में तय हो जाती है, लेकिन इसमें एक घंटे से अधिक समय लगा क्योंकि खिलाड़ियों ने अपने जीवन की शाम का आनंद अपने प्रशंसकों के प्यार में पूरी तरह से भीगते हुए लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World cup Winners took part in Victory Parade in Mumbai Heavy Crowd gathered for cheer Team India
हार्दिक पांड्या - फोटो : Instagram
हार्दिक ने प्रशंसकों को दिखाई ट्रॉफी
हार्दिक पांड्या को शायद टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों की स्वीकृति मिल गई और उन्होंने सबसे पहले ट्रॉफी उठाकर प्रशंसकों को दिखाई। कभी उपहास का पात्र रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान अब मुंबई में जय-जयकार करने वाले भारतीय बन गए। बड़ौदा के इस खिलाड़ी पर शहर पूरा प्यार बरसाने को तैयार था जिसने मुंबई को अपना घर बना लिया है।
विज्ञापन

कोहली की झलक पाने बेताब दिखे लोग
विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए कई लोग तरस रहे थे। उन्होंने भी निराश नहीं किया, बल्कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल को लेकर वानखेड़े में नासिक ढोलवालों की धुनों पर डांस करने लगे। वानखेड़े स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया और कुछ मिनट में ही स्टेडियम खचाखच भर गया। स्टेडियम के गेट को शाम पांच बजे के लगभग बंद कर दिया गया और कई प्रशंसक बाहर इंतजार करते रह गए।

बारिश में घंटों किया इंतजार 
रुक-रुक कर हो रही बारिश, अत्यधिक उमस और आस-पास के इलाकों में हज़ारों लोगों के आने की वजह से वानखेड़े स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए। जो लोग वानखेड़े के अंदर पहुंचने में सफल रहे वे भोजन और पानी की कमी के बावजूद अपनी सीटों पर जमे रहे। बाद में बारिश तेज हो गई लेकिन प्रशंसक इसकी परवाह किए बिना अपने लिए सीट पक्की करने की जद्दोजहद में लगे रहे। मरीन ड्राइव पर भी ऐसा ही नजारा देखने मिला जहां प्रशंसक भारी संख्या में मौजूद थे और खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे। वानखेड़े में 'सचिन...सचिन' और 'मुंबईचा राजा, रोहित शर्मा!' और 'इंडिया...इंडिया' के पारंपरिक नारों के साथ माहौल जीवंत हो उठा। 

रोहित 2007 में भी विजय जुलूस में थे शामिल 
रोहित शर्मा 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम के सबसे युवा सदस्य थे और अब 37 साल की उम्र में अपनी टी20 विश्व चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को विजय जुलूस कराना उन्हें एक तरह से अलग ही अहसास दे रहा होगा। अब वह इस मौजूदा टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनके इर्द-गिर्द के चेहरे बदल गए लेकिन अब छोटे प्रारूप से संन्यास ले चुका यह भारतीय टी20 कप्तान इन वर्षों में लगातार टीम में बना रहा। उनके मन में 2007 सितंबर की उस सुबह की याद ताजा हो आई होगी जब मुंबई गुरुवार की शाम की तरह अपने सितारों को देखने जुटी थी। विजय जुलूस के दौरान सड़कों पर मुंबईचा राजा कौन? रोहित शर्मा के नारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed