फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: 'Who?' Shakib Al Hasan reply to Virender Sehwag on Current Batting Form, Watch Video

T20 WC: 'कौन सहवाग?', मुल्तान के सुल्तान ने शाकिब की आलोचना की तो बांग्लादेश के ऑलराउंडर ने इस तरह दिया जवाब

Fri, 14 Jun 2024 12:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

सहवाग ने दावा किया था कि शाकिब को बहुत पहले ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लेना चाहिए था। उन्होंने तो यहां तक कहा कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनके आंकड़े हाल में शर्मनाक रहे हैं। इस पर शाकिब का जवाब सामने आया है।

विज्ञापन
T20 World Cup:  'Who?' Shakib Al Hasan reply to Virender Sehwag on Current Batting Form, Watch Video
वीरेंद्र सहवाग और शाकिब अल हसन - फोटो : PTI/ICC/BCB

विस्तार

टी20 विश्व कप में अपनी फॉर्म को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। अनुभवी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 13वां अर्धशतक लगाया और बांग्लादेश को टी20 विश्व कप सुपर 8 क्वालिफिकेशन के करीब पहुंचने में मदद की। शाकिब 46 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बांग्लादेश की टीम में शाकिब के स्थान पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

सहवाग और शाकिब आमने-सामने

सहवाग ने दावा किया था कि शाकिब को बहुत पहले ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लेना चाहिए था। उन्होंने तो यहां तक कहा कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनके आंकड़े हाल में शर्मनाक रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले विश्व कप के दौरान मुझे लगा था कि शाकिब को टी20 प्रारूप के लिए नहीं चुना जाना चाहिए। रिटायरमेंट का समय बहुत पहले आ गया था। आप इतने सीनियर खिलाड़ी हैं, आप इस टीम के कप्तान थे। आपको वास्तव में अपने हाल के नंबरों पर शर्म आनी चाहिए। आपको आगे आना चाहिए और खुद कहना चाहिए कि अब बहुत हो गया, मैं इस प्रारूप से संन्यास ले रहा हूं।

हालांकि, शाकिब ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद सहवाग पर एक शब्द की प्रतिक्रिया के साथ पलटवार किया। सहवाग की टिप्पणी पर उनके विचार साझा करने के लिए कहे जाने पर, 37 वर्षीय ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज को 'कौन' कहकर संबोधित किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शाकिब को नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एक खिलाड़ी का काम जवाब देना नहीं, अपना काम करना है'

शाकिब ने सुझाव दिया कि एक खिलाड़ी का काम जवाब देना नहीं है बल्कि हर संभव तरीके से अपनी टीम में योगदान देना है। उन्होंने कहा, 'एक खिलाड़ी कभी किसी सवाल का जवाब देने नहीं आता। एक खिलाड़ी का काम टीम के लिए बल्लेबाजी करना है। अगर वह गेंदबाज है तो उसका काम अच्छी गेंदबाजी करना है। विकेट किस्मत के ऊपर है। यदि वह एक फील्डर है, तो उसे एक-एक रन बचाना चाहिए और जितना हो सके उतने कैच लेने चाहिए। यहां किसी के लिए जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे लगता है कि मौजूदा खिलाड़ी के लिए यह अहम है कि वह अपनी टीम के लिए कितना योगदान दे सकता है। जब वह योगदान नहीं दे सकते हैं, तो स्वाभाविक रूप से चर्चाएं होंगी और मुझे नहीं लगता कि यह एक बुरी बात है।
विज्ञापन

शाकिब ने मैच को लेकर कही यह बात

शाकिब ने मैच के बाद कहा, 'शीर्ष चार में से किसी एक का पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था। योगदान देकर खुशी हुई। शुरुआत में पिच कठिन थी, हमने अपना धैर्य बनाए रखा। यह चुनौतीपूर्ण स्कोर था, जीतने वाला नहीं, लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।'

उन्होंने कहा, 'रिशाद और मुस्ताफिजुर ने नीदरलैंड से मैच छीन लिया। पिछले चार-पांच वर्षों में यहां शायद ही कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया हो। इसलिए हमें नहीं पता था कि अच्छा स्कोर क्या होगा और हमें 14-15 ओवर तक विकेट बचाए रखने पड़े और फिर आगे बढ़ना पड़ा। विश्व कप के मैच में 160 रन हमेशा मुश्किल होते हैं। नीदरलैंड ने अपने मौके बनाए, अंतिम सात-आठ ओवरों में इस मैदान पर 10 रन प्रति ओवर, जब हवा एक तरफ चल रही थी, बचाव करना मुश्किल हो गया। लेकिन गेंदबाजों को जीत का श्रेय जाता है।'

मैच में क्या हुआ?

बांग्लादेश के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने रिशाद हुसैन (33 रन पर तीन विकेट) और तास्किन अहमद (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड की ओर से साइब्रांड एंगलब्रेट ने सर्वाधिक 33 रन बनाए जबकि विक्रमजीत सिंह (26) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुस्ताफिजुर रहमान (12 रन पर एक विकेट), महमूदुल्लाह (छह रन पर एक विकेट) और तंजीम हसन साकिब (23 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

बांग्लादेश ने इससे पहले मैन ऑफ द मैच शाकिब (नाबाद 64 रन, 46 गेंद, नौ चौके) के नाबाद अर्धशतक के अलावा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (35) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 48 और महमूदुल्लाह (25) के साथ पांचवें विकेट की 41 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 159 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed