{"_id":"6669d4a992cffb89b00f8b55","slug":"t20-world-cup-virat-kohli-once-again-failed-as-an-opener-got-out-in-duck-against-usa-in-t20-world-cup-match-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs USA : ओपनर के तौर पर विफल हो रहे हैं कोहली, लगातार तीसरे मैच में रहे फ्लॉप; देखें आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs USA : ओपनर के तौर पर विफल हो रहे हैं कोहली, लगातार तीसरे मैच में रहे फ्लॉप; देखें आंकड़े
Wed, 12 Jun 2024 10:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:33 PM IST
सार
कोहली अमेरिका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावल्कर ने विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 विश्व कप में ओपनर के तौर पर लगातार विफल साबित हो रहे हैं। कोहली आईपीएल की फॉर्म में इस वैश्विक टूर्नामेंट में जारी नहीं रख सके हैं। कोहली अमेरिका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावल्कर ने विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया।
विज्ञापन
कोहली ने तीन मैचों में बनाए पांच रन
कोहली का बल्ला टी20 विश्व कप में बिलकुल भी नहीं चल पा रहा है। यह पहली बार है जब कोहली रोहित शर्मा के साथ भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर टी20 प्रारूप में ओपनिंग के लिए उतर रहे हैं। हालांकि ग्रुप चरण के पहले तीन मैच में कोहली का बल्ला फ्लॉप रहा है और उन्होंने तीन मैचों में कुल पांच रन ही बनाए हैं। कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ पांच गेंदों पर एक रन और पाकिस्तान के खिलाफ तीन गेंदों पर चार रन बनाए थे, जबकि अमेरिका के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल सके। कोहली का टी20 अमेरिका में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने छह पारियों में महज 68 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 97.14 का रहा है, जबकि औसत 11.33 का है।

संयोजन में किया था बदलाव
भारत के लिए पिछले कुछ समय में सीमित ओवर के मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने आते थे, लेकिन टी20 विश्व कप में भारत ने अपने संयोजन में बदलाव किया था और यशस्वी की जगह रोहित के साथ कोहली को भेजने का फैसला किया। टीम प्रबंधन का शीर्ष क्रम में बदलाव करने का निर्णय फिलहाल गलत साबित होता दिख रहा है क्योंकि कोहली भारत को तेज शुरुआत देने में विफल रहे हैं। कोहली के पारी की शुरुआत करने के कारण ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर उतारा जा रहा है और वह इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सफल हो रहे हैं। माना जा रहा था कि भारत अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग-11 में बदलाव करेगा और ऐसे में यशस्वी को मौका मिल सकता है, लेकिन कप्तान रोहित ने पुरानी प्लेइंग-11 के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया था। कोहली का फॉर्म में ना होना भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि उन पर टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।

अमेरिका ने भारत को दिया 111 रनों का लक्ष्य
अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की जिससे अमेरिका के बल्लेबाजों पर दबाव रहा। अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। भारत के लिए अर्शदीप ने चार विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या को दो विकेट और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।