फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Sri Lankan cricketers cursed the schedule of T20 World Cup, know the whole matter

T20 World Cup: श्रीलंका के क्रिकेटरों ने टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम को कोसा, जानें पूरा मामला

Wed, 05 Jun 2024 01:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jun 2024 01:17 AM IST
सार

श्रीलंका को ग्रुप डी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया। तीक्षणा ने अपनी टीम के मैचों के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि इसका टीम पर नकारात्मक असर पड़ा है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Sri Lankan cricketers cursed the schedule of T20 World Cup, know the whole matter
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC

विस्तार

श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और स्पिनर महीष तीक्षणा ने टी-20 विश्वकप में अपनी टीम के मैचों के शेड्यूल को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह काफी अनुचित है और लंबी यात्राओं के कारण उन्हें एक अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन


श्रीलंका को ग्रुप डी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया। तीक्षणा ने अपनी टीम के मैचों के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि इसका टीम पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘यह गलत है। हमें हर मैच के बाद यात्रा करनी पड़ रही है क्योंकि हम चार अलग-अलग मैदानों पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


तीक्षणा ने कहा- हमने फ्लोरिडा से, मियामी से उड़ान ली और आठ घंटे हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। हमें रात आठ बजे निकलना था लेकिन सुबह पांच बजे उड़ान ली। यह अनुचित है लेकिन खेलते समय यह मायने नहीं रखता। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को दो और मैच यहां खेलना है जबकि भारतीय टीम तीन मैच यहां खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed