{"_id":"65f595600fd980e3900342b4","slug":"t20-world-cup-sri-lanka-cricket-made-this-former-fast-bowler-of-pakistan-the-coach-of-its-national-team-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज को बनाया अपनी टीम का कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज को बनाया अपनी टीम का कोच
Sat, 16 Mar 2024 06:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:27 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट टी20 विश्व कप के लिए जोर लगाने में जुट गया है। एसएलसी के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने भरोसा जताया कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद के टीम में होने से श्रीलंका क्रिकेट का प्रदर्शन सुधरेगा।
विज्ञापन
आकिब जावेद (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पिछले कुछ समय से निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली श्रीलंका टीम ने इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी है। एक तरफ उसके खिलाड़ी 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 के लिए अपनी-अपनी फ्रेंचाइजों से जुड़ रहे हैं, वहीं श्रीलंका क्रिकेट इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद होने वाले टी20 विश्व कप के लिए जोर लगाने में जुट गया है। इसी कड़ी में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। यह करार शॉर्ट टर्म के लिए हुआ है। जावेद टी20 विश्व कप के खत्म होने तक श्रीलंका टीम में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
आकिब की तत्काल प्रभाव से जुड़ने की पुष्टि करते हुए एसएलसी के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने भरोसा जताया कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज के टीम में होने से श्रीलंका क्रिकेट का प्रदर्शन सुधरेगा। एसएलसी की प्रेस रिलीज के अनुसार, आकिब ने कहा, हम आकिब का स्वागत करते हैं और हमारा मानना है कि खेलने और कोचिंग दोनों में उनका अपार अंतरराष्ट्रीय अनुभव हमारे गेंदबाजों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले अच्छी स्थिति में लाने में मदद करेगा जिनमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप शामिल है।
पहले भी कोच की भूमिका निभा चुके हैं आकिब
आकिब पहले भी कई टीमों के कोच रह चुके हैं। उन्होंने यूएई के मुख्य कोच के रूप में अहम भूमिका निभाई थी जब टीम ने वनडे और टी20 टीम का दर्जा प्राप्त किया था। आकिब पाकिस्तान की सीनियर और जूनियर टीम के साथ अफगानिस्तान टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। आकिब फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स टीम के साथ दोहरी भूमिका में जुड़े हुए हैं। वह टीम के मुख्य कोच होने के साथ ही क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक की भूमिका भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
1992 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं आकिब
आकिब ने 1988-89 में 16 वर्ष की उम्र में पाकिस्तान के लिए अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह इमरान खान की अगुआई वाले 1992 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। आकिब ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट मैचों में 54 विकेट लिए, जबकि वनडे में उन्होंने 163 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 182 विकेट अपने नाम किए।