{"_id":"66822b3a1e57dd247f0bb790","slug":"t20-world-cup-rohit-sharma-thanked-pm-modi-expressed-happiness-over-the-victory-of-the-indian-team-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, भारतीय टीम की जीत पर जताई थी खुशी, फोन पर भी हुई बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, भारतीय टीम की जीत पर जताई थी खुशी, फोन पर भी हुई बात
Mon, 01 Jul 2024 09:36 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 01 Jul 2024 09:36 AM IST
सार
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-पीएम मोदी
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत को 11 साल बाद आईसीसी की ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को पीएम मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। हिटमैन ने प्रधानमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट कर उनकी शुभेच्छाओं के लिए आभार जताया। शनिवार को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
रोहित ने जताया आभार
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन पर जीत की बधाई देने के बाद ट्वीट किया। इसका जवाब हिटमैन ने सोमवार को दिया। रोहित ने लिखा, "नरेंद्र मोदी सर, आपकी शुभेच्छाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। टीम और मैं कप को घर लाने में सक्षम होने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं और हम वास्तव में इस बात से अभिभूत हैं कि इसने सभी को घर वापस लाने में कितनी खुशी दी है।"

Thank you so much @narendramodi sir for your kind words. The team and I are very proud to be able to bring the cup home and are truly touched by how much happiness it has brought everyone back home. https://t.co/d0s3spHw4y
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 1, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम ने दी शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, "प्रिय रोहित, आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके बहुत खुशी हुई।"

विराट कोहली-पीएम मोदी
- फोटो : twitter
पीएम ने की थी पूरी टीम से बात
फाइनल मैच के बाद पीएम ने भारतीय टीम से फोन पर बात की थी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की। पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या को उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव को उनके कैच के लिए सराहा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की। पीएम ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया।