{"_id":"61789c34f7564e68b165b813","slug":"t20-world-cup-matthew-hayden-said-that-indian-players-set-an-example-by-showing-brotherhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीफ: हार के बावजूद विराट का जज्बा सराहनीय, हेडन बोले- भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया भाईचारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तारीफ: हार के बावजूद विराट का जज्बा सराहनीय, हेडन बोले- भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया भाईचारा
Wed, 27 Oct 2021 05:55 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:55 AM IST
सार
भारतीय टीम के मार्गदर्शक महेंद्र सिंह धोनी को भी मैच समाप्त होने के बाद कप्तान आजम, मलिक और पेसर शाहनवाज सहित पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बात करते देखा गया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने टी20 विश्व कप के मैच में भारत और पाकिस्तान द्वारा दिखाए गए भाईचारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपने व्यवहार से एक उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
भारत रविवार को खेले गए मैच में 10 विकेट से हार गया था। यह पाक की विश्व कप में भारत पर पहली जीत है। भारतीय कप्तान विराट कोहली का विजेता टीम के नायक मोहम्मद रिजवान को गले लगाना मैच की सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक थी।
विज्ञापन
पाक टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हेडन ने वीडियो संदेश में कहा, ‘जिस चीज ने मुझे प्रदर्शन से अधिक प्रेरित किया, वो शानदार खेल भाईचारा था।’
यह खेल की भूमिका है, इसलिए धोनी को पाक के कुछ खिलाड़ियों से बात करते हुए देखना अच्छा लगा। विराट कोहली और रिजवान ने मैदान पर कड़ी जंग के बाद भाईचारा दिखाया। -मैथ्यू हेडन
विज्ञापन
अब देखना भारत करेगा शानदार वापसी : सना
पाक महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर का मानना है कि कोहली हार को खेल भावना से स्वीकार करने में भी आदर्श खिलाड़ी हैं। इससे उनके अंदर के सुरक्षा भाव का भी पता चलता है। इसका मतलब है कि वह वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वे जल्द वापसीे करें और बड़ी जीत हासिल करें।
खेल जोड़ता है, बांटता नहीं
पाक ओपनर रिजवान ने भारतीय पेसर शमी का समर्थन करते हुए कहा,‘अपने देश और लोगों के लिए खिलाड़ी को जिस तरह के दबाव, संघर्ष और बलिदान से गुजरना पड़ता है, वह अतुलनीय है। शमी बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। कृपयाे खिलाड़ियों का सम्मान करें। खेल लोगों को एक साथ जोड़ता न कि बांटता है।
मुजीब मैजिक : 05 विकेट अपने पहले ही विश्व कप मुकाबले में लेेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
पहली बार विश्व कप में खेल रहे अफगानिस्तान के रहस्यमयी स्पिनर मुजीब ने पहले ही मैच में अपना मैजिक दिखाया। मुजीब उर रहमान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इससे स्कॉटलैंड की टीम महज 60 रन पर ढेर हो गई और अफगानिस्तान ने मैच 130 रन से जीता। मुजीब विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बने। एजेंसी
दूसरे सबसे युवा
बीस साल 211 दिन के मुजीब 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे युवा गेंदबाज हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर (20 साल, 202 दिन) 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे युवा गेंदबाज बने थे।
दूसरे गेंदबाज
चार विकेट पावरप्ले में लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। मुजीब से पहले मोर्नी मोर्केल ने 2010 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। दोनों मौकों पर अफगानिस्तान की टीम शामिल रही।