फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Matthew Hayden on India-Pakistan clash says it will be dogfight

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मैथ्यू हेडन की जुबान फिसली, कही ये बड़ी बात

Thu, 21 Oct 2021 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले लगातार दो वार्म अप मैचों में जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया।

विज्ञापन
T20 World Cup: Matthew Hayden on India-Pakistan clash says it will be dogfight
मैथ्यू हेडन और हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को होने वाले टी-20 विश्व कप मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मैच की तुलना कुत्तों की लड़ाई (डॉग फाइट) से की है। हेडन ने कहा कि दोनों में से कोई टीम इस मैच में हार मानने को तैयार नहीं होता।
विज्ञापन


हेडन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- कोई भी एक टीम आसानी से जीतकर मैच खत्म नहीं कर सकती। यह कुत्तों की लड़ाई जैसा है। इस मैच में गलती करने की गुंजाइश बेहद कम है। ऐसे में कप्तानी का रोल अहम हो जाता है। बाबर एक अच्छे कप्तान हैं और उनमें पूरी क्षमता है। बल्लेबाजी में भी वह शानदार खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया उन्हें ही टारगेट करेगी।
विज्ञापन


हेडन ने कहा- बाबर एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हर टीम अपने दस्ते में शामिल करना चाहेगी। उनपर बल्लेबाज और कप्तान दोनों रूप से दबाव होगा। हालांकि, मुझे लगता है कि वह इस रोल का बखूबी निभाएंगे और कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हेडन ने कहा- इन दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता बहुत पुरानी है। इस मैच में दबाव होना जाहिर है। जब कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ खेलता है, तो उस पर भी दबाव होता है। हालांकि, यह दबाव तभी है, जब आप खुद पर उसे हावी होने देते हो। अच्छी तैयारी, अनुभव और जिद्द से आप इसे खत्म कर सकते हैं। भारत के खिलाफ मैच को जीतकर पाकिस्तान के पास इतिहास बनाने का मौका है।

हेडन ने कहा- मैं महसूस कर रहा हूं कि हमारे खिलाड़ी इस मैच के लिए तैयार हैं। टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने उन्हें बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर को गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया था। हेडन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में बैठूंगा। 

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले लगातार दो वार्म अप मैचों में जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो में से सिर्फ एक वार्म अप मैच जीत सकी।


पहले में उन्होंने विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया। वहीं, दूसरे में दक्षिण अफ्रीकी टीम के हाथों पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed