फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: 'It is risky to open with Virat Kohli in T20 World Cup', big statement of AB de Villiers IPL

T20 World Cup: 'टी20 विश्व कप में विराट कोहली से ओपनिंग कराना जोखिम भरा', एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान

Wed, 22 May 2024 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 May 2024 10:02 PM IST
सार

कोहली ने सत्र में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने उन आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया है जिन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
T20 World Cup: 'It is risky to open with Virat Kohli in T20 World Cup', big statement of AB de Villiers IPL
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बतौर ओपनर प्रदर्शन शानदार रहा है। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, उनके अच्छे दोस्त एबी डिविलियर्स का मानना है कि भारतीय सुपरस्टार वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में ओपनिंग नहीं करनी चाहिए। डिविलियर्स का कहना है कि विराट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
विज्ञापन

कोहली ने सत्र में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने उन आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया है जिन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। डिविलियर्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं और उसी पोजिशन पर वह सबसे प्रभावशाली हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि विराट खुद पारी की शुरुआत करने का लुत्फ उठाते हैं जो कि शानदार है। आपको उस व्यक्ति की इस बात का सम्मान करना चाहिए जिसने कई वर्षों तक खेल खेला है। वह अपने खेल को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और वह यह भी समझते हैं कि वह खेल से क्या चाहते हैं।'
विज्ञापन

डिविलियर्स ने कहा- हालांकि, अगर मैं टीवी गेम, एक्सबॉक्स खेल रहा होता, तो विराट मेरी टीम में तीसरे नंबर पर आते। मुझे लगता है कि शुरुआती कुछ ओवरों में विराट से तेजी से खेलने, गेंद को हवा में मारने के लिए कहना बहुत जोखिम भरा है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह चार से 16-17 ओवरों के बीच बल्लेबाजी करें।

जब डिविलियर्स से पूरे सत्र में कोहली के स्ट्राइक रेट पर लगातार हो रहे बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, मुझे इसमें मजा आया। मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा है कि देश के हीरो और आदर्श की इतनी आलोचना हो रही है। मैंने अपने दोस्तों से कहा- आपको नहीं पता कि विराट आलोचना होने पर और खतरनाक बल्लेबाजी करने लगते हैं।

डिविलियर्स ने कहा- मैं उनके खिलाफ कई वर्षों तक खेला हूं। मैं ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहता था कि आप मैदान पर विराट से एक शब्द भी नहीं कहें क्योंकि अगर आप उससे छींटाकशी करेंगे तो वह मैदान पर आएंगे और बड़ा शतक बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed