फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup is likely to be postponed till 2022, no official announcement yet

तो 2022 तक टल सकता है टी20 विश्व कप, आईसीसी बोर्ड की बैठक में आज होगा फैसला

Thu, 28 May 2020 05:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 28 May 2020 05:32 AM IST
सार

  • आज होनी है ICC की बेहद अहम बैठक
  • इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच होना है वर्ल्ड टी-20
  • IPL का आयोजन भारत में उस समय कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा
  • यह टूर्नामेंट पांच सप्ताह के अंदर आयोजित किया जा सकता है
  • आईसीसी के नए चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी
  • इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स बड़े दावेदार
  • बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इसकी दौड़ में शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
T20 World Cup is likely to be postponed till 2022, no official announcement yet
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी बोर्ड की आज जब टेलीकॉन्फ्रेंस से बैठक होगी तो उसमें ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को 2022 तक स्थगित करने को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही अक्तूबर में आईपीएल के आयोजन को औपचारिक रूप देने की संभावना है। अगर इसे औपचारिक रूप दे दिया जाता है तो इस फैसले से सदस्यों को आगामी महीनों के लिए अपनी द्विपक्षीय सीरीज का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


आईसीसी बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,‘इसकी पूरी संभावना है कि बैठक के दौरान टी20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला किया जाए। लेकिन सवाल यह है कि वहां औपचारिक घोषणा की जाएगी या नहीं। वर्तमान परिस्थितियों में विश्व कप के आयोजन की बहुत कम संभावनाएं हैं। मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या अन्य शीर्ष क्रिकेट बोर्ड को इससे परेशानी होगी।’ 

विज्ञापन

टीम इंडिया करेगी ऑस्ट्रेलिया दौरा 

भारत को साल के अंत में टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। सूत्र ने कहा,‘भारतीय टीम निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएगा। जहां तक दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज का सवाल है तो यह दक्षिण अफ्रीका को फैसला करने दो कि जहां तक आईसीसी के नीतिगत मामले हैं, उनमें उसकी स्थिति क्या है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हफ्ते के अंदर होगा आईपीएल 

आईपीएल का आयोजन भारत में उस समय कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगा। केंद्र सरकार स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में यह टूर्नामेंट पांच सप्ताह के अंदर आयोजित किया जा सकता है। आईसीसी के नए चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इसकी दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

‘आईसीसी ने टी-20 विश्व कप टालने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। टूर्नामेंट को लेकर कार्यक्रम के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में सभी तैयारियां चल रही हैं। यह विषय आईसीसी बोर्ड मीटिंग में एक एजेंडा रहेगा और इस पर कोई पुख्ता फैसला लिया जाएगा।’ -प्रवक्ता आईसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed