फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Indian captain Rohit Sharma and Hardik Pandya form raised concerns

T20 World cup: रोहित-हार्दिक की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, हर्षा भोगले ने द्रविड़ से कर डाली ये मांग

Sun, 12 May 2024 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 May 2024 05:19 PM IST
सार

मुंबई 13 मैचों में नौ हार के साथ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम को आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है, लेकिन आईपीएल में हार्दिक और रोहित की फॉर्म ने टीम के लिए चिंता पैदा कर दी है।

विज्ञापन
T20 World cup : Indian captain  Rohit Sharma and Hardik Pandya form raised concerns
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI

विस्तार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकी। मुंबई 13 मैचों में नौ हार के साथ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम को आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है, लेकिन आईपीएल में हार्दिक और रोहित की फॉर्म ने टीम के लिए चिंता पैदा कर दी है। प्रसिद्ध क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर हर्षा भोगले भी इसे लेकर चिंतित हैं और उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से अपील करते हुए कहा कि उनका मुख्य काम इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म वापस लाना है। 
विज्ञापन

'हमें भारत के नजरिये से देखना होगा'
हार्दिक और रोहित की फॉर्म को लेकर हर्षा ने चिंता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, हमें भरोसा था कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें इस भारत के नजरिये से देखना चाहिए। टी20 विश्व कप को देखते हुए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मुख्य काम कप्तान और उपकप्तान की फॉर्म को वापस लाना होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे रोहित-हार्दिक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। रोहित ने 13 पारियों में 349 रन बनाए, जबकि हार्दिक के बल्ले से 200 रन ही निकले। हार्दिक गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके और उनकी कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठते रहे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने जलवा बिखेरा जो भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से होनी है और भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम ने 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और उसके बाद से टीम अब तक कभी इस टूर्नामेंट को नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed