फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: India vs Pakistan breaks all records, becomes most watched match in T20Is worldwide

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े, इस मामले में रहा सबसे आगे

Wed, 10 Nov 2021 02:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Nov 2021 02:13 AM IST
सार

स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले हफ्ते तक यानी क्वालिफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी-20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी।

विज्ञापन
T20 World Cup: India vs Pakistan breaks all records, becomes most watched match in T20Is worldwide
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को हुए मुकाबले ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। यह मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच बन गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा। प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने यह दावा किया है।
विज्ञापन


स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले हफ्ते तक यानी क्वालिफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी-20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 2016 टी-20 विश्व कप का सेमीफाइनल इससे पहले सबसे अधिक देखा जाने वाला टी-20 मुकाबला था। उस मैच को 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था।
विज्ञापन


विज्ञप्ति के अनुसार, ‘16 करोड़ 70 लाख दर्शकों के साथ 24 अक्तूबर को हुआ बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब तक सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। इसने भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2016 आईसीसी विश्व टी20 सेमीफाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत और पाकिस्तान की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में दो साल बाद आमने सामने थी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को एक-दूसरे के खिलाफ की थी जिसमें बाबर आजम की टीम ने विराट कोहली की टीम को 10 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि भारत ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed