फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: India helped neighboring country, Nepal team practiced at BCCI Center of Excellence

T20 World Cup: भारत ने की पड़ोसी देश की मदद, नेपाल की टीम ने बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया

Wed, 13 Aug 2025 10:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Aug 2025 10:14 AM IST
सार

बीसीसीआई ने 'एक्स' पर लिखा, 'आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर की तैयारी के तहत नेपाल की राष्ट्रीय टीम ने दो सप्ताह के विशेष शिविर में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया।'

विज्ञापन
T20 World Cup: India helped neighboring country, Nepal team practiced at BCCI Center of Excellence
नेपाल की टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर के लिए बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में अभ्यास किया । यह भारत और नेपाल के बीच बढ़ते सहयोग का एक और उदाहरण है। बीसीसीआई पड़ोसी देश को क्रिकेट टीम के रूप में अपनी साख बेहतर बनाने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने 'एक्स' पर लिखा, 'आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर की तैयारी के तहत नेपाल की राष्ट्रीय टीम ने दो सप्ताह के विशेष शिविर में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया। टीम ने सुविधाओं का पूरा उपयोग किया और आगामी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए कौशल, फिटनेस और खेल की विभिन्न स्थितियों पर काम किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर का उद्देश्य टी-20 विश्व कप क्वालिफायर से पहले खिलाड़ियों के कौशल को बेहतर करना था। नेपाल की पुरुष टीम ने पिछले साल अगस्त में भी बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया था और भारत में आयोजित घरेलू अभ्यास टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर इस साल अक्तूबर में खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी अगले साल भारत और श्रीलंका करेंगे।
विज्ञापन

नेपाल की टीम एशिया कप टी20 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, जिसकी शुरुआत यूएई में होने जा रही है। नौ सितंबर से 28 सितंबर तक टी20 प्रारूप में चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासतौर पर इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर है। टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच 14 सितंबर को दुबई में होना है।

हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि भारतीय टीम यह मैच खेलेगी या नहीं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगा। सबसे पहले आपको यह बता दें कि एशिया कप वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में खेला जाता है। अगले साल होने वाले आईसीसी के मेजर टूर्नामेंट को देखते हुए इसका प्रारूप तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed