फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Ind vs Ire Rohit Sharma set to surpass MS Dhoni record of most win in T20 as a captain for India

T20 World cup : आयरलैंड के खिलाफ जीत से रोहित रच देंगे इतिहास, इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ेंगे, जानें

Wed, 05 Jun 2024 10:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Jun 2024 10:25 AM IST
सार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान और आयरलैंड भी शामिल है। इस बार टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है।

विज्ञापन
T20 World Cup Ind vs Ire Rohit Sharma set to surpass MS Dhoni record of most win in T20 as a captain for India
धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है। भारत ने 2013 से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा के लिए आयरलैंड के खिलाफ जीत निजी तौर पर बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि अगर भारत यह मुकाबला जीतने में सफल रहा तो रोहित टी20 में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले कप्तान बन जाएंगे। 
विज्ञापन

भारत ग्रुप-ए में शामिल
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान और आयरलैंड भी शामिल है। इस बार टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-आठ चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत का आयरलैंड के बाद रविवार को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान से सामना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी को पीछे छोड़ने से एक कदम दूर रोहित
रोहित की कप्तानी में भले ही भारत अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सका हो, लेकिन रोहित अपने कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने से एक कदम दूर हैं। रोहित ने अब तक 54 टी20 मैचों में भारत की कमान संभाली है जिसमें 41 मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 12 मैच भारत हारा है। दूसरी ओर, धोनी ने 72 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की और 41 मैच जीते, जबकि 28 में हार मिली। धोनी और रोहित ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी कप्तानी में भारत के लिए एक समान मैच जीते हैं और अगर बुधवार को भारत जीता तो रोहित की कप्तान के तौर पर यह 42वीं जीत होगी और वह धोनी को पीछे छोड़कर टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।
विज्ञापन

भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी 41
रोहित शर्मा 41
विराट कोहली 30
हार्दिक पांड्या 10
सूयर्कुमार यादव 05
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed