फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Former BCCI curator criticized New York pitches, gave this statement on uneven bounce

T20 World Cup: बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर ने न्यूयॉर्क की पिचों की आलोचना की, असमान उछाल पर दिया यह बयान

Thu, 06 Jun 2024 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 11:07 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जोश लिटिल की तेजी से उठती गेंद पर घायल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Former BCCI curator criticized New York pitches, gave this statement on uneven bounce
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में उपयोग लाई जा रही ‘ड्रॉप इन’ पिचों की खराब स्थिति से हैरान हैं। भारत को न्यूयॉर्क में विश्व कप के तीन मैच खेलने हैं जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होने वाला मैच भी शामिल है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान पिच से मिल रही असमान उछाल और दरारों ने लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जोश लिटिल की तेजी से उठती गेंद पर घायल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। बीसीसीआई के साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम करने वाले दलजीत ने कहा, 'पिच बेहद खराब हैं। ड्रॉप इन पिच को काफी पहले लगाया जाना चाहिए। इस पर अलग-अलग तरह के रोलर का उपयोग किया जाना चाहिए था। ऐसा लगता है कि पिच को अच्छी तरह से तैयार नहीं किया गया। यह खराब गुणवत्ता वाली पिच हैं जिन्हें तैयार नहीं किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में बनी 10 ड्रॉप इन पिच को मई के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क पहुंचाया था। इन सभी पिच को एडिलेड ओवल के क्यूरेटर डेमियन हाफ ने तैयार किया था। दलजीत ने कहा, 'इन पिचों को तीन महीने पहले ही स्थापित किया जाना चाहिए था। इसके बाद उनमें अलग-अलग तरह से रोलिंग की जानी चाहिए थी। इसके बाद कुछ दिन का ब्रेक लेकर इसी प्रक्रिया को दोहराया जाना चाहिए था। इन पिच में असमान उछाल है जो टी20 के लिए आदर्श नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed