फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup five things team india would like to focus on during warm up match

टी-20 वर्ल्डकप: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में इन पांच चीजों पर काम करना चाहेगी टीम इंडिया, हार्दिक अभी भी बड़ी परेशानी

Mon, 18 Oct 2021 03:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 03:42 PM IST
सार

मौजूदा समय में भारतीय टीम में चार खिलाड़ी ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। इनमें से रोहित का बतौर ओपनर खेलना तय है, लेकिन कोहली को अपने साथ-साथ ईशान किशन और लोकेश राहुल की जगह पर भी फैसला करना है। 

विज्ञापन
T20 World cup five things team india would like to focus on during warm up match
अभ्यास मैच में भारत को अपनी ओपनिंग जोड़ी भी तय करनी होगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ भी एक अभ्यास मैच खेलना है। इस दौरान टीम इंडिया पांच चीजों पर ध्यान देना चाहेगी और अपनी कमियों को दूर करके पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत करना चाहेगी। भारत को अभी भी अपना बैटिंग लाइनअप तय करना है और हार्दिक पांड्या की जगह को लेकर आखिरी फैसला करना है। इसके अलावा भारत के मिडिल ऑर्डर में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किसे टीम से बाहर रखा जाएगा। इस बारे में टीम मैनेजमेंट को फैसला करना है। भारतीय टीम को इन सभी सवालों के जवाब पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ढूंढ़ने होंगे। यहां हम उन पांच सवालों पर चर्चा करेंगे, जिनके जवाब पता करना टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का रोल

पीठ की चोट के बाद से हार्दिक पांड्या ने कुछ खास फॉर्म नहीं दिखाई है। वो गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और उनके बल्ले से भी ज्यादा रन नहीं निकले हैं। ऐसे में क्या उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। यदि वो टीम में शामिल होते हैं तो एक या दो ओवर करेंगे या फिर बल्लेबाज को रूप में खेलेंगे। अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते हैं तो टीम का संतुलन खराब होगा और उन्हें बाहर किया जा सकता है। हार्दिक को बल्लेबाज के रूप में खिलाने पर भारत के पास या तो तेज गेंदबाजी या फिर स्पिन गेंदबाजों के दो ही विकल्प रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपनिंग जोड़ी

भारतीय टीम में चार बल्लेबाज ओपनिंग की दावेदारी पेश कर रहे हैं। रोहित के अलावा, लोकेश राहुल, ईशान किशन और कप्तान कोहली भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को सही ओपनिंग जोड़ी तय करनी होगी। एक ओपनर के तौर पर रोहित की जगह पक्की है, लेकिन दूसरे ओपनर को लेकर संशय बरकरार है और यदि कोहली रोहित के साथ ओपनिंग करते हैं तो तीसरे नंबर पर कौन खेलता है और राहुल किस नंबर पर खेलते हैं, यह भी भारतीय मैनेजमेंट को तय करना होगा। 
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर का रोल

वर्ल्डकप की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों से हटाकर मुख्य टीम में शामिल किया है। अब देखना होगा कि उन्हें किसकी जगह टीम में शामिल किया जाता है। सबसे ज्यादा संभावना इसी बात की है कि शादुर्ल को हार्दिक की जगह टीम में मौका दिया जाएगा। अगर ये दोनों साथ में खेलते हैं तो किसी बल्लेबाज को बाहर किया जा सकता है। शार्दुल को एक गेंदबाज के रूप में खिलाने पर भारत की तेज गेंदबाजी काफी कमजोर हो सकती है। 

क्या होगी स्पिन जोड़ी

भारत को अपने अधिकतर मैच दुबई में खेलने हैं। यहां जडेजा और वरुण चक्रवर्ती का खेलना लगभग तय है। ऐसे में राहुल चाहर और अश्विन में से किसे भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। साथ ही भारतीय टीम कितने स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। इन सभी सवालों के जवाब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पता करने होंगे। 2017 में अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ निराश किया था। ऐसे में कोहली अश्विन की जगह राहुल चाहर को मौका दे सकते हैं। 

कितने तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत

अगर भारतीय टीम की बात करें तो इसमें विकेटकीपर सहित पांच बल्लेबाजों का खेलना तय है। इसके बाद कम से कम दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज खेलेंगे। हार्दिक के खेलने पर शार्दुल ठाकुर होंगे या नहीं या फिर जडेजा के अलावा एक ही स्पिनर भारतीय टीम में खेलेगा। इस बात पर भी टीम इंडिया को फैसला करना है। तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह और भुवनेश्वर का खेलना तय है, लेकिन शमी को बाहर रखना भी आसान नहीं होगा। ऐसे में देखना होगा कि कप्तान कोहली, धोनी और शास्त्री की जोड़ी क्या फैसला करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed