फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Final: Finch and Williamson said this after the match, read the players' reactions

T20 World Cup Final: फिंच और विलियमसन ने मैच के बाद कही ये बात, पढ़िए खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

Mon, 15 Nov 2021 03:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 03:55 AM IST
सार

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। आइए जानते हैं विश्व कप के बाद कप्तानों और बाकी खिलाड़ियों की क्या प्रतिक्रियाएं रहीं...

विज्ञापन
T20 World Cup Final: Finch and Williamson said this after the match, read the players' reactions
विश्व कप ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। आइए जानते हैं विश्व कप के बाद कप्तानों और बाकी खिलाड़ियों की क्या प्रतिक्रियाएं रहीं...
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा- हमें लगा कि यह स्कोर अच्छा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बखूबी उसका पीछा किया। वह शानदार टीम है और पूरे टूर्नामेंट में उसने यादगार प्रदर्शन किया। हम ज्यादा पीछे नहीं थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने हमें कोई मौका नहीं दिया। इसके बावजूद मुझे टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा- पहली बार टी20 विश्व कप जीतने पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लोगों ने हमारा बोरिया बिस्तर बांध दिया था लेकिन हमने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की। मेरी नजर में तो जांपा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके बड़े विकेट लिए। मिशेल मार्श ने पहली गेंद से ही दबाव बना दिया। मैथ्यू वेड ने सेमीफाइनल में मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर कमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल मार्श ने कहा- मैं चाहता था कि इस मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराऊं और ऐसा ही हुआ। मैंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया और अब मेरे पास अपनी खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं हैं। ये छह सप्ताह यादगार रहे।


प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वार्नर ने कहा- मुझे हमेशा से खुद पर भरोसा था और मैंने बेसिक्स मजबूत रखने के साथ कड़ी विकेटों पर बल्लेबाजी का खूब अभ्यास किया। यह शानदार टीम है, बेहतरीन सहयोगी स्टाफ है और दुनिया भर में लाजवाब समर्थक भी हैं। हम हमेशा उनके लिए बेहतरीन खेलना चाहते हैं और हमें खुशी है कि आज ऐसा कर सके।













 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed