फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Final 2021 AUS vs NZ David Warner played a stormy innings in the final against New zealand wife Candice targeted Sunrisers Hyderabad

T20 World Cup: फाइनल में डेविड वार्नर ने खेली तूफानी पारी, पत्नी कैंडिस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर साधा निशाना

Mon, 15 Nov 2021 03:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 15 Nov 2021 03:20 PM IST
सार

डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। वह अपनी टीम की तरफ से इस टूर्नामेंट में टॉप स्कोर रहे। उन्होंने कुल 289 रन बनाए। टी-20 विश्व कप में उनसे ज्यादा रन सिर्फ बाबर आजम के बल्ले से निकले।

विज्ञापन
T20 World Cup Final 2021 AUS vs NZ David Warner played a stormy innings in the final against New zealand wife Candice targeted Sunrisers Hyderabad
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने कीवियों पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए आठ विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मैच जिताने में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस निर्णयायक मैच में 53 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। वह 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इनिंग्स दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के भी उड़ाए। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस के जरिए अपने उन आलोचकों को जवाब दिया जिन्होंने आईपीएल के दौरान उन्हें टीम बाहर किए जाने पर सही ठहराया था। 

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद ने किया था ड्रॉप

आईपीएल 2021 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट ने वार्नर को टीम से ड्रॉप कर दिया था। इंडियन प्रीमियर के 14वें सत्र में उन्हें पहले कप्तानी से हटाया गया बाद फिर उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। यह कहा गया था कि अब उनकी उम्र हो गई है और टीम युवाओं को मौका देना चाहती है। टीम से अलग होने के बाद वार्नर कमरे में रहे और उनसे किसी मामले में कोई सलाह नहीं ली गई। इसके बाद वार्नर और सनराइजर्स हैदराबाद की राहें जुदा हो गईं। 
विज्ञापन


पत्नी ने साधा सनराइजर्स पर निशाना

टी-20 विश्व कप में आतिशी पारी खेलने के बाद डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वार्नर ने सनराइडर्स हैदराबाद पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आउट ऑफ फॉर्म, उम्रदराज और इतना धीमा, बधाई हो डेविड वार्नर। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने आलोचकों को याद दिलाया जिन्होने 35 वर्षीय बल्लेबाज को लास्ट टच एंड ऑफ वार्नर और टू ओल्ड लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को दिया श्रेय

डेविड वार्नर ने टी-20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपने परिवार को दिया। फाइनल के बाद वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ विश्व कप ट्रॉफी पकड़े नजर आए। इस फोटो को खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। 


ऐसा रहा टी-20 विश्व कप में वार्नर का प्रदर्शन

आईसीसी टी-20 विश्व कप में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। वार्नर के विश्व कप मैचों के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 14, 65, 1, 18, 89, 49 और 53 रनों पारियां खेलते हुए कुल 289 रन बनाए। उनके इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के देखते हुए वार्नर के प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed