फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup: Delhi capitals coach Ricky Ponting said he had fear that Rishabh Pant would never play again

T20 World cup: 'मुझे डर था कि वह कभी नहीं खेल पाएगा', ऋषभ पंत को लेकर इस पूर्व खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

Tue, 28 May 2024 11:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 May 2024 11:44 AM IST
सार

मौजूदा सीजन में पंत का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 40.54 के औसत तथा 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। विकेट के पीछ पंत ने 16 शिकार किए जो टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।

विज्ञापन
T20 World cup: Delhi capitals coach Ricky Ponting said he had fear that Rishabh Pant would never play again
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईपीएल 2024 सीजन से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। मौजूदा सीजन में पंत का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 40.54 के औसत तथा 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। विकेट के पीछ पंत ने 16 शिकार किए जो टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। पंत पूरे सीजन पूर्णकालिक विकेटकीपर के तौर पर मैदान में उतरे और उन्होंने प्रदर्शन से अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह सुनिश्चित की। पंत को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ी बात कही है। पोंटिंग का कहना है कि शुरुआत में उन्हें इस बात का डर था कि पंत भविष्य में कभी क्रिकेट खेल पाएंगे या नहीं। 
विज्ञापन

पंत को लेकर संशय में थे पोंटिंग
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ भी स्पष्ट नहीं लग रहा था। पिछले साल आईपीएल के मध्य में मैंने पंत के साथ कुछ समय गुजारा। यह तब की बात है जब उन्हें दुर्घटना में घायल हुए तीन-चार महीने ही हुए थे। मुझे उस वक्त डर था कि पंत कभी खेल भी पाएंगे या नहीं। वह जिस तरह सोच रहे थे वो मनोवैज्ञानिक तौर पर था, लेकिन शारीरिक तौर पर यह अलग था। उस समय वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने पंत की प्रतिबद्धता की सराहना की
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने चोट से उबरने के दौरान पंत की प्रतिबद्धता की सराहना की। पोंटिंग ने कहा, पंत बैशाखी पर थे और मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि अगले सीजन के बारे में आप क्या सोच रहे हैं? पंत ने मुझे देखा और कहा कि चिंता मत करो मैं सही हो जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की। पंत की देखभाल को लेकर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने भी काफी सहयोग किया। पैट्रिक फारहर्ट उनके फिजियो थे और उन्होंने भी शानदार काम किया। किसी को भी पंत की बल्लेबाजी को लेकर संशय नहीं था क्योंकि वह कितने शानदार बल्लेबाज हैं यह सभी को पता है। लेकिन विकेटकीपिंग करना और लगातार 14 मैच में यह भूमिका निभाना, यह ऐसी चीज थी जिसे लेकर सब चिंतित थे। 
विज्ञापन

'उम्मीद है पंत विश्व कप में प्रभाव छोड़ेंगे'
पोंटिंग ने कहा, पंत को दोबारा क्रिकेट खेलते देखकर काफी खुशी हुई थी। मैंने उनके साथ काम करने के हर एक पल का आनंद लिया। जाहिर है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और मैं टीम का कोच, लेकिन पंत की वापसी अदभुत थी और मुझे उम्मीद है कि पंत टी20 विश्व कप में भी अपना प्रभाव छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed