फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Before warm up match against Bangladesh Indian Captain Rohit Sharma praises New York stadium

T20 World cup 2024: अभ्यास मैच से पहले रोहित ने दिया बड़ा बयान, न्यूयॉर्क की परिस्थितियों को लेकर कही ये बात

Fri, 31 May 2024 12:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 May 2024 12:09 PM IST
सार

आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण रहेगा। रोहित ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम के लिए टी20 विश्व कप से पहले लय में लौटना कितना जरूरी है और खिलाड़ी अभ्यास मैच के दौरान परिस्थिति में ढलना चाहेंगे। 

विज्ञापन
T20 World cup : Before warm up match against Bangladesh Indian Captain Rohit Sharma praises New York stadium
रोहित शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

भारत को टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम का ध्यान अभ्यास मैच के दौरान न्यूयॉर्क की परिस्थिति को समझने पर रहेगा क्योंकि टीम ने यहां इससे पहले कभी कोई मुकाबला नहीं खेला है। 
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण रहेगा। रोहित ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम के लिए टी20 विश्व कप से पहले लय में लौटना कितना जरूरी है और खिलाड़ी अभ्यास मैच के दौरान परिस्थिति में ढलना चाहेंगे। भारतीय कप्तान ने आईसीसी द्वारा जारी वीडियो में कहा, टूर्नामेंट पूरी तरह शुरू होने से पहले हमारे लिए परिस्थिति को समझना ज्यादा जरूरी होगा क्योंकि हमने यहां इससे पहले कोई मुकाबला नहीं खेला है। हमारी कोशिश रहेगी कि पांच जून को अपने शुरुआती मुकाबले से पहले यहां की परिस्थिति में ढल सकें। यह बस लय में आना और मैदान को समझने को लेकर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित को अमेरिका में अधिक संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद
भारतीय कप्तान पहली बार अमेरिका में हो रहे टी20 विश्व कप को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम पर दर्शकों की भारी भीड़ रहेगी। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले कहा, न्यूयॉर्क का ग्राउंड काफी सुंदर है और काफी खुला हुआ मैदान है। हम अब अपना पहला मैच खेलने के लिए बेताब हैं और स्टेडियम में माहौल को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता भी अच्छी है और उम्मीद है कि यह अच्छा रहेगा। न्यूयॉर्क के लोग विश्व कप देखने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं क्योंकि यह वैश्विक टूर्नामेंट यहां पहली बार हो रहा है। मुझे यकीन है कि सभी टीमों के फैंस इस टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित होंगे और खिलाड़ी भी अपना अभियान शुरू करने के लिए बेताब होंगे। 
विज्ञापन

भारत का पाकिस्तान से होगा सामना
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल हैं जिसमें आयरलैंड, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा भी मौजूद है। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद नौ जून को पाकिस्तान और 12 जून को अमेरिका से खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला कनाडा के खिलाफ 15 जून को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed