फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: BCCI & ICC allow 70 per cent crowd at T20 World Cup in UAE and Oman

टी-20 विश्व कप: आईसीसी का बड़ा फैसला, 70 फीसदी दर्शक स्टेडियम पहुंचकर मैच देख सकेंगे

Sun, 03 Oct 2021 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Oct 2021 10:47 PM IST
सार

विश्व कप के लीग राउंड की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। वहीं, सुपर-12 के मैच 23 अक्तूबर से खेले जाएंगे। सुपर-12 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणा अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
T20 World Cup: BCCI & ICC allow 70 per cent crowd at T20 World Cup in UAE and Oman
टी-20 विश्व कप दुबई में है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले महीने आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लिया है। काउंसिल ने स्टेडियम में दर्शकों को आने की इजाजत दे दी है। विश्व कप में 70 फीसदी दर्शक स्टेडियम में मैच देख सकेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है। फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी के एक्टिंग सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस ने कहा कि हम यूएई और ओमान में दर्शकों की स्टेडियम बुलाने को लेकर उत्साहित हैं। इसके लिए बीसीसीआई, अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और ओमान क्रिकेट का बहुत-बहुत शुक्रिया। हमें उम्मीद है कि हम अपने फैंस के लिए सुरक्षित माहौल तैयार कर पाएंगे। 
विज्ञापन


एलार्डिस ने कहा कि पांच साल से टी-20 विश्व कप नहीं हुआ है। हम बड़े-बड़े खिलाड़ियों की मेजबानी कर खुश हैं। वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि वह यूएई और ओमान की सरकार को धन्यवाद कहना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर से फैंस विश्व कप देखने आएंगे और अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप के लीग राउंड की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। वहीं, सुपर-12 के मैच 23 अक्तूबर से खेले जाएंगे। सुपर-12 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणा अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed