{"_id":"666da0066247e0eff20970e9","slug":"t20-world-cup-american-vice-captain-aaron-jones-said-his-team-may-beat-any-team-if-they-play-their-ability-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : सुपर आठ में पहुंचने के बाद आरोन जोंस ने दिया बड़ा बयान, अन्य टीमों को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : सुपर आठ में पहुंचने के बाद आरोन जोंस ने दिया बड़ा बयान, अन्य टीमों को लेकर कही ये बात
Sat, 15 Jun 2024 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:38 PM IST
सार
अमेरिका ने आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टी20 विश्व कप के सुपर आठ में जगह बनाई। पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे अमेरिका ने ग्रुप ए में कनाडा को सात विकेट से और पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।
विज्ञापन
आरोन जोंस
- फोटो : ICC
विस्तार
सह मेजबान अमेरिका की टीम ने सुपर आठ चरण में पहुंचकर इतिहास रचा था। अमेरिका का प्रदर्शन इस टी20 विश्व कप में प्रभावी रहा और टीम ने ग्रुप चरण में चार में से दो मैच जीते, एक में उसे हार मिली और आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह टीम ने पांच अंकों के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। अब अमेरिका के उपकप्तान आरोन जोंस ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम उचित तरीके से और अपनी क्षमता के अनुसार क्रिकेट खेलती है तो वह दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को हराकर किया था उलटफेर
अमेरिका ने आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टी20 विश्व कप के सुपर आठ में जगह बनाई। पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे अमेरिका ने ग्रुप ए में कनाडा को सात विकेट से और पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। पाकिस्तान को हराना अमेरिका के लिए बड़ी बात थी। अमेरिका ने सुपर आठ में जगह बनाकर 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। सुपर आठ में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और संभवत: इंग्लैंड से होगा तथा जोंस ने कहा कि उनकी टीम इन बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

'दुनिया हमारी प्रतिभा को नहीं जानती थी'
जोंस ने कहा, निश्चित तौर पर हम सुपर आठ की चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। पिछले दो सप्ताह में हमने दिखाया कि हम प्रतिस्पर्धा पेश कर सकते हैं और आईसीसी के कुछ पूर्णकालिक सदस्य देशों को हरा सकते हैं। ईमानदारी से कहूं तो अधिकतर लोगों ने अमेरिकी क्रिकेट पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया। शायद पूरी दुनिया को इससे पहले पता ही नहीं था कि हमारे पास कितनी प्रतिभा है और हमारे खिलाड़ी कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यह हमारे लिए थोड़ा फायदेमंद रहा लेकिन निश्चित तौर पर अगर हम उचित क्रिकेट खेलते हैं और यह विश्वास रखते हैं कि हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं तो हम ऐसा कर सकते हैं।

जोंस ने कहा, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। पिछले दो वर्षों से हम विश्व कप में खेलने, पूर्णकालिक सदस्य देशों के खिलाफ अधिक मैच खेलने और इसी तरह के विषयों पर बात कर रहे थे। हमने यहां अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर आठ में प्रवेश करना शानदार है। हमने 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है और यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। यह हमारे लिए ही नहीं अमेरिका के प्रशंसकों और नई पीढ़ी के लिए भी अच्छी खबर है।