T20 World Cup: बारबाडोस में नहीं लग रहा कोहली का मन, पत्नी अनुष्का के साथ साझा की तस्वीर, लिखी दिल की बात
टी20 विश्व कप में जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के लिए प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए अपने दिल का हाल बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहली ने लिखी दिल की बात
दिग्गज बल्लेबाज ने लिखा, "तुम्हारे बिना इनमें से कुछ भी दूर-दूर तक संभव नहीं होता...माय लव! तुम मुझे विनम्र और जमीन से जुड़ी रखती हो। तुम हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ कहती हो कि यह कैसा होना चाहिए। मैं तुम्हारा आभारी हूं। यह जीत जितनी मेरी है उतनी ही तुम्हारी भी है. तुम्हारा धन्यवाद और तुम जैसी हो वैसा होने के लिए मेरा प्यार।"
विज्ञापन विज्ञापन
'और... मैं इस आदमी से प्यार करती हूं'
भारतीय टीम की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने भी पति की तस्वीर साझा कर उन्हें 'अपना घर' बताया था। उन्होंने लिखा, "और... मैं इस आदमी से प्यार करती हूं। मैं तुमको अपना घर बुलाती हूं और इसके लिए तुम्हारी बहुत आभारी हूं- अब जाओ और मेरे लिए एक ग्लास पानी पीओ फिर इस जीत का जश्न मनाओ।"
View this post on Instagram
अनुष्का ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई
इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी थी। अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था? हां माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया था। क्या अद्भुत जीत है और क्या शानदार उपलब्धि है। चैंपियंस, बधाई हो।"
View this post on Instagram
11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीता भारत
बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे।