फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : After win against Bangladesh South african batter Henrich Klaasen Criticise American Pitches

T20 World cup : बांग्लादेश के खिलाफ मिली करीबी जीत के बाद अमेरिका की पिच पर भड़के क्लासेन, कह डाली ये बड़ी बात

Tue, 11 Jun 2024 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Jun 2024 01:56 PM IST
सार

न्यूयॉर्क की नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम की धीमी पिच पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी इसी पिच पर खेला गया था और यह मुकाबला कम स्कोर का रहा था जिसमे भारत ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
T20 World cup : After win against Bangladesh South african batter Henrich Klaasen Criticise American Pitches
हेनरिच क्लासेन - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में चार रन से हराकर टी20 विश्व कप में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत से उसने सुपर आठ चरण के लिए अपनी संभावनाओं को मजबूती दी है। हालांकि, टीम के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन अमेरिका की पिच से खुश नजर नहीं आए और उन्होंने पिच तथा आउटफील्ड की आलोचना की है। क्लासेन ने यहां तक कह दिया कि आईसीसी अगर टी20 क्रिकेट के लिए अमेरिका में बाजार तलाश रहा है तो इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना उसके लिए मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

धीमी पिच पर उठ रहे सवाल
न्यूयॉर्क की नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम की धीमी पिच पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी इसी पिच पर खेला गया था और यह मुकाबला कम स्कोर का रहा था जिसमे भारत ने जीत दर्ज की थी। इस मैदान की ड्रॉप इन पिचों पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है। भारत ने टी20 विश्व कप में इस पिच पर 119 रन, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। क्लासेन ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंद पर 46 रन बनाए और आखिर में उनकी यह पारी निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इस तरह की पिच पर खेलना पसंद नहीं करूंगा'
क्लासेन ने कहा कि वह इस तरह की पिच पर खेलना पसंद नहीं करेंगे, जबकि गेंदबाज ऐसी पिचों पर खेलना चाहेंगे। आईसीसी पहले ही स्वीकार कर चुका है कि उसने जिस तरह की पिचों की उम्मीद की थी यह वैसी नहीं है। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर अगर आप दुनिया को दिखाना चाहते हैं और यहां बाजार तलाश रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना संभव होगा। क्रिकेट के लिहाज से यह कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इससे शीर्ष टीमों और अन्य टीमों के बीच अंतर कम हो गया है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि सभी बल्लेबाज इस स्थान से बाहर निकलना चाहेंगे लेकिन गेंदबाज यही बने रहना चाहेंगे। हमने अपनी भूमिका निभाई और हमारा लक्ष्य यहां तीनों मैच में जीत दर्ज करना था। निश्चित तौर पर जितना हमने सोचा था जीत हासिल करना उससे अधिक मुश्किल रहा।’
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हमारे लिए यह काफी तनाव भरा रहा क्योंकि मैच वास्तव में काफी करीबी बन गए। हमारे लिए कोई भी मैच आसान नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा मनोरंजक क्रिकेट है। कोई भी टीम इस मैदान पर किसी भी टीम को हरा सकती है। मैं डलास और उत्तरी कैरोलिना में खेला था। वहां विकेट इससे बेहतर थे और उस तरह की परिस्थितियों में क्रिकेट का प्रसार करना थोड़ा आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed