{"_id":"6657063b482d45cfd70216f1","slug":"t20-world-cup-ab-de-villiers-jumped-into-debate-regarding-racial-quota-in-south-africa-team-know-matter-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीकी टीम में नस्लीय कोटा को लेकर बहस में कूदे एबी डिविलियर्स, खोल दिया बड़ा राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीकी टीम में नस्लीय कोटा को लेकर बहस में कूदे एबी डिविलियर्स, खोल दिया बड़ा राज
Wed, 29 May 2024 04:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 May 2024 04:11 PM IST
सार
मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम में सिर्फ एक अश्वेत अफ्रीकी खिलाड़ी है। टी20 विश्व कप टीम में कागिसो रबाडा के रूप में सिर्फ एक अश्वेत खिलाड़ी को शामिल करने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL
विस्तार
दक्षिण अफ्रीकी की विश्व कप टीम को लेकर इन दिनों काफी विवाद हो रहा है। आगामी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई दक्षिण अफ्रीकी टीम में तय सीमा से कम अश्वेत खिलाड़ियों के होने से उस देश में गुस्से का माहौल है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बयान सामने आया है। डिविलियर्स इस बात से हैरान नहीं हैं कि दक्षिण अफ्रीका के पहली बार विश्व कप जीतने के अभियान को शुरू करने से कुछ दिन पहले विवाद हो रहा है और नस्लीय कोटा को लेकर बातचीत हो रही है। उनका कहना है कि इस तरह की स्थिति पहले भी रही है और उनको खुशी है कि अब वह इस स्थिति के महज दर्शक हैं। डिविलियर्स ने 2018 में संन्यास लिया था।
विज्ञापन
इस वजह से हो रहा विवाद
मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम में सिर्फ एक अश्वेत अफ्रीकी खिलाड़ी है। टी20 विश्व कप टीम में कागिसो रबाडा के रूप में सिर्फ एक अश्वेत खिलाड़ी को शामिल करने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की आलोचना हो रही है। एक अन्य अश्वेत अफ्रीकी लुंगी एनगिडी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। वर्ष 2016 में शुरू की गई नीति के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की टीम में छह अश्वेत खिलाड़ियों का होना जरूरी है। इनमें दो अश्वेत अफ्रीकी समुदाय के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : twitter @ProteasMenCSA
डिविलियर्स ने कही यह बात
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक डिविलियर्स ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए टूर्नामेंट में जाना शर्मनाक है। मेरा मतलब है कि यह कोई नई बात नहीं है। हालांकि,,अच्छी बात यह है कि मैं से इस बार सिर्फ एक दर्शक हूं। मेरा वहां कुछ भी लेना-देना नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका को माना जाता है चोकर
दक्षिण अफ्रीका को हमेशा से ही चोकर माना जाता रहा है, क्योंकि टीम मुश्किल परिस्थितियों में हार जाती है। टीम टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदारों में शामिल होती है, लेकिन नॉकआउट मैचों में से किसी एक में टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फेल हो जाती है। टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीकी टीम आठ जून को न्यूयॉर्क में नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

धोनी और डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
'विश्व कप से पहले यह कोई नई बात नहीं'
डिविलियर्स ने कहा, 'विश्व कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ हमेशा की तरह स्वदेश में कुछ विवादास्पद लम्हे होते हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी टीम है। हालांकि, एनगिडी के लिए यह निराश करने वाला है कि उनका फॉर्म गिर गया है। उन्हें चोट भी लगी थी, नहीं तो वह टीम में होते और कोई विवाद नहीं होता।' अन्य खिलाड़ी जो श्वेत नहीं हैं उनमें रीजा हेंड्रिक्स, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और ओटनील बार्टमैन शामिल हैं।

फिलहाल कोई चयन समिति नहीं
इस समय सीएसए की चयन समिति नहीं है और टीम का चयन मुख्य कोच शुक्री कोनराड (टेस्ट) और रॉब वाल्टर (सफेद गेंद का क्रिकेट) द्वारा किया जाता है। वाल्टर ने टीम के चयन का बचाव करते हुए कहा कि घरेलू सर्किट में चयन के लिए इतनी गहराई मौजूद नहीं है। लुंगी एनगिडी भी अश्वेत अफ्रीकी हैं जो रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे, लेकिन वह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं।
डिविलियर्स ने कहा, 'कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं और यह आपको चयन पैनल और कोच-कप्तान के रूप में थोड़ा दबाव में डाल देती हैं। शायद इस विश्व कप में जो कुछ भी करने की जरूरत थी उन्होंने वह अपने अधिकार के अनुसार किया। यह ध्यान में रखते हुए कि कुछ खिलाड़ी चोटिल थे, कुछ खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, टीम चुनना कभी आसान नहीं होता।'