{"_id":"698de176466923be4e0e5c82","slug":"t20-world-cup-2026-points-table-group-c-teams-standings-england-super-8-qualification-after-ita-vs-nep-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अंक तालिका में स्कॉटलैंड-इटली से नीचे खिसका इंग्लैंड, एक और हार सुपर-8 के दरवाजे कर सकती है बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: अंक तालिका में स्कॉटलैंड-इटली से नीचे खिसका इंग्लैंड, एक और हार सुपर-8 के दरवाजे कर सकती है बंद
Thu, 12 Feb 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:49 PM IST
सार
T20 World Cup 2026 Group C Points Table: इटली ने नेपाल को हराकर टी20 विश्व कप में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। इटली की जीत से हालांकि ग्रुप सी के समीकरण बदल गए हैं। आइए जानते हैं कैसा है ग्रुप सी में टीमों का हाल।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली ने नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन इसका सबसे ज्यादा नुकसान इंग्लैंड को हुआ। इंग्लैंड की टीम ग्रुप सी की अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। इटली ने नेपाल को हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की और तालिका में जीत का खाता खोल लिया। वहीं, नेपाल की टीम को शुरुआती दोनों मैचों में हार मिली है।
विज्ञापन
मोस्का बंधुओं के तूफान में उड़ा नेपाल
जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का की शानदार साझेदारी के दम पर इटली ने नेपाल को टी20 विश्व कप के मुकाबले में 10 विकेट से हराया। इटली ने पहली बार विश्व कप में जीत दर्ज की है और उसके लिए यह सफलता ऐतिहासिक है। इटली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और क्रिशान कालुगमागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से नेपाल को सस्ते में ऑलआउट किया। नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मोस्का ब्रदर्स ने बेहतरीन साझेदारी की जिससे इटली ने 12.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 124 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ग्रुप सी की अंक तालिका का हाल
इटली की टीम ग्रुप सी में दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। वहीं, नेपाल को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। इस ग्रुप में शीर्ष पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। इसके अलावा स्कॉटलैंड की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड के लिए कठिन है डगर
इटली की जीत से इंग्लैंड के लिए सुपर आठ चरण की डगर मुश्किल हो चली है। इंग्लैंड को ग्रुप चरण में अब शेष दो मैच स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ खेलने हैं। आंकड़ों में इन दोनों टीमों की तुलना में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, लेकिन टी20 में कभी भी कोई टीम उलटफेर कर सकती है। ऐसे में अगर एक भी मैच में इंग्लैंड को हार मिली तो उसके लिए अगले दौर में जगह बना पाना कठिन हो सकता है।