फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026: Ishan Kishan injured Before Match Against Namibia

IND vs NAM: मैच से पहले भारत को लग सकता है एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल; अभिषेक के खेलने पर संशय बरकरार

Wed, 11 Feb 2026 09:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Feb 2026 09:53 PM IST
सार

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी का सामना करते हुए उन्हें चोट लगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Ishan Kishan injured Before Match Against Namibia
अभिषेक शर्मा-ईशान किशन - फोटो : ANI-PTI

विस्तार

नामीबिया के खिलाफ गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लग सकता है। दरअसल, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से वह चोटिल हुए। इससे पहले अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, बुधवार को उन्हें छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान से सामने को लेकर उत्साहित हैं तिलक, नामीबिया के खिलाफ बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात
विज्ञापन

बुमराह की गेंद से लगी चोट
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन शानदार लय में नजर आए, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर उनके बाएं पैर पर लग गई, जिससे उन्हें थोड़ी देर के लिए मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि, किशन बाद में दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे, लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके।

बुमराह की होगी वापसी
बुमराह लगातार दूसरे दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते दिखे, जो टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है। वह अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। अब उम्मीद है कि वह नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले उनके लिए अहम तैयारी साबित होगा। मैच से पहले तिलक वर्मा ने कहा, 'बुमराह अब बिल्कुल ठीक हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। हमारे पास अभी एक दिन और है। अगर वह ऐसे ही सुधार करते रहे तो टीम प्रबंधन फैसला लेगा। मुझे लगता है कि वह दूसरे मैच में वापसी कर सकते हैं।'
विज्ञापन

संजू को मिलेगा मौका?
बुमराह ने गेंदबाजी के बाद कैचिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया। वहीं, अभिषेक शर्मा की तबीयत को लेकर संशय बना हुआ है। पेट में संक्रमण के कारण उन्हें दिल्ली पहुंचने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो खराब फॉर्म के कारण बाहर चल रहे संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। तिलक वर्मा ने कहा, 'हमारे पास अभी एक दिन और है। कल तक उनकी स्थिति साफ हो जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।' अभ्यास सत्र में संजू सैमसन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। फिट होकर लौटे वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? तिलक वर्मा ने दिया स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट; जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed