{"_id":"6925ba51ed901362d10ea380","slug":"t20-world-cup-2026-india-schedule-venue-time-table-all-match-fixtures-group-wise-2025-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC India Schedule: अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत, कोलंबो में इस दिन पाकिस्तान से होगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC India Schedule: अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत, कोलंबो में इस दिन पाकिस्तान से होगा मैच
Tue, 25 Nov 2025 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:47 PM IST
सार
T20 World Cup 2026 India Schedule Time Table: गत चैंपियन भारत ग्रुप ए में शामिल है और वह सात फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगा। भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 के लिए मंगलवार को कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। 20 टीमों के बीच होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत सात फरवरी से होगी जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। गत चैंपियन भारत ग्रुप ए में शामिल है और वह सात फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगा। भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
खिताब बचाने उतरेगा भारत
भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। अब तक कोई भी टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी है, ऐसे में टीम इंडिया के पास घरेलू जमीन पर यह तिलिस्म तोड़ने का सुनहरा अवसर होगा।

भारत ग्रुप ए में शामिल
भारत के अलावा ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, सह-मेजबान श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान हैं। ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम है।

आठ स्थलों पर होंगे मैच
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बताया कि टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में कुल पांच स्थानों पर मैच खेलें जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, कोलंबो का आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैच की मेजबानी करेगा।

- फोटो : ANI
टूर्नामेंट में भारत का कार्यक्रम
भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ सात फरवरी को करेगा। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और नामीबिया के बीच मैच नई दिल्ली में 12 फरवरी को खेला जाएगा। फिर भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टूर्नामेंट का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल, आईसीसी, बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच समझौते के तहत 2027 तक भारत और पाकिस्तान के सभी मैच तटस्थ स्थल पर होंगे। यही कारण है कि दोनों टीमों के बीच मैच की मेजबानी कोलंबो करेगा। भारत ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच अहमदाबाद में 18 फरवरी को खेलेगा।

सेमीफाइनल-फाइनल के वेन्यू
पहला सेमीफाइनल मैच चार मार्च को कोलकाता या कोलंबो में खेला जाएगा। दरअसल, बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच समझौते के तहत पाकिस्तान अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच पहुंचता है तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम अंतिम चार के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती है तो यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में होगा। ऐसा ही नियम फाइनल में लागू होगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा। पाकिस्तान के नहीं पहुंचने पर फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।