फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026: ICC not to impose penalty or sanction on Bangladesh Cricket Board Know details

T20 WC 2026: बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा आईसीसी, भारत में विश्वकप मैच खेलने से किया था इनकार

Mon, 09 Feb 2026 11:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Feb 2026 11:00 PM IST
सार

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी भी तरह का जुर्माना लगाने से इनकार कर दिया है। खेल की वैश्विक संस्था ने सोमवार को इसका एलान किया। दरअसल, बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप में खेलने से इनकार किया था। इसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया गया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: ICC not to impose penalty or sanction on Bangladesh Cricket Board Know details
जय शाह-अमिनुल इस्लाम बुलबुल - फोटो : ANI-BCB

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कोई कार्रवाई नहीं करेगा। दरअसल, बांग्लादेश ने हाल ही में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में विश्व कप के मुकाबले खेलने से इनकार किया था। इसके बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया और बांग्लादेश बाहर हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: अपना सम्मान बचाने के लिए नकवी ने लगाई बांग्लादेश से गुहार! क्यों बीसीबी ने पीसीबी से फैसला बदलने कहा?
विज्ञापन

आईसीसी नहीं लगाएगा बीसीबी पर जुर्माना
आईसीसी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत में टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने के मामले में बीसीबी पर किसी भी तरह का जुर्माना या दंड नहीं लगाया जाएगा। खेल की वैश्विक संस्था ने यह फैसला बीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ बैठक के बाद लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। आईसीसी ने कहा, 'यह सहमति बनी है कि मौजूदा मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी भी प्रकार का वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।'

बीसीबी ने सुरक्षा का हवाला देकर किया था भारत में खेलने से इनकार
आईसीसी ने यह भी कहा कि बीसीबी के पास विवाद समाधान समिति (Dispute Resolution Committee-DRC) से संपर्क करने का अधिकार बना रहेगा। यह अधिकार मौजूदा आईसीसी नियमों के तहत सुरक्षित रहेगा। आईसीसी ने आगे कहा कि उसका रुख तटस्थता और निष्पक्षता के सिद्धांतों पर आधारित है और उसका उद्देश्य दंड देने के बजाय सहयोग और समाधान निकालना है। बता दें कि, बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
विज्ञापन

बांग्लादेश को मिली आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी
आईसीसी की तरफ से बताया गया है कि बांग्लादेश 2028-31 के बीच किसी एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा, 'यह सहमति बनी है कि बांग्लादेश 2031 पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जो सामान्य आईसीसी मेजबानी प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं के अधीन होगा।'

ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान ले सकता है यू-टर्न! नकवी बोले- अगले 24 घंटे में फैसला; ICC ने ठुकराई त्रिकोणीय सीरीज की मांग

आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की बैठक के बाद फैसला
आईसीसी का यह फैसला रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी और बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल और खेल की वैश्विक संस्था के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के बीच हुई बैठक के बाद आया है। इस बैठक में पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ बहिष्कार के मैच को लेकर लाहौर में चर्चा हुई थी। 

इस दौरान पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन मांगे रखी थीं। आइये जानते हैं...
  • पाकिस्तान ने आईसीसी के समक्ष शर्त रखी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू हो। 
  • आईसीसी ने इस शर्त को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए कहने का का अधिकार उनके पास नहीं है। यहां तक कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के अंतर्गत भी यह नहीं कहा जा सकता। 
  • पीसीबी ने साथ ही भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन आईसीसी ने उसकी यह मांग भी खारिज कर दी।  
  • पीसीबी ने फिर बेतुकी मांग करते हुए कहा कि भारत को इस साल द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए जो पिछले साल स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, एक बार फिर आईसीसी ने द्विपक्षीय सीरीज में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कहकर इस मांग को भी खारिज कर दिया। 
  • पाकिस्तान की प्रमुख मांगों में से एक यह भी है कि बांग्लादेश को आईसीसी के राजस्व में उसका हिस्सा मिलता रहे। हालांकि, आईसीसी ने पहले ही बांग्लादेश पर अलग से जुर्माना न लगाने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed