फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 will be played with new format in USA and west indies 20 teams will participate

T20 WC 2024: नए फॉर्मेट में होगा अगला टी20 विश्व कप, कुल 20 टीमें, पहली बार अमेरिका में होगा आईसीसी टूर्नामेंट

Tue, 22 Nov 2022 01:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 01:30 PM IST
सार

आईसीसी ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें शामिल होंगी और टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी पहले से अलग होगा। अमेरिका को पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 
 

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 will be played with new format in USA and west indies 20 teams will participate
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 को खत्म हुए एक सप्ताह ही हुए हैं, लेकिन आईसीसी ने 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट के मेजबान देशों से लेकर फॉर्मेट और टीमों की संख्या तक सब कुछ तय हो चुका है। 2024 में होने वाला टी20 विश्व कप 2022 से काफी अलग होगा। आईसीसी ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें शामिल होंगी और टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी पहले से अलग होगा। अमेरिका को पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 में नॉकआउट मैच शुरू होने से पहले दो चरण होंगे। 2021 और 2022 टी20 विश्व कप में भी सेमीफाइनल से पहले दो चरण होते थे, जिसमें क्वालिफाइंग राउंड और सुपर-12 का चरण शामिल था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें होंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में पांच टीमें होंगे, जो आपस में खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर आठ राउंड में जाएंगी। यहां आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप चार टीमें होंगी। यहां दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 

हालांकि, अभी इस टूर्नामेंट के लिए सभी 20 टीमें तय नहीं की गई हैं। फिलहाल मेजबान के रूप में, वेस्ट इंडीज और अमेरिका की टीम इस विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इसके बाद 2022 विश्व कप में अच्छे प्रदशर्न और 14 नवंबर को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर 10 अन्य टीमें इस टूर्नामेंट में जगह बना चुकी हैं।

टी20 विश्व कप 2022 में शुरुआती आठ स्थान पर रहने वाली टीमें 2024 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम शामिल हैं। इसके बाद 14 नवंबर को आईसीसी टी20 रैंकिंग में अच्छे स्थान के आधार पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में जगह बना ली है। 

टी20 विश्व कप 2024 के लिए अभी आठ टीमों के नाम तय नहीं हुए हैं। ये टीमें हर क्षेत्र के आधार पर विश्व कप में जगह बनाएंगी। क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले इन दो साल में होते रहेंगे और यहां हर क्षेत्र से अच्चा प्रदर्शन करने वाली टीमें टी20 विश्व कप में जगह बनाएंगी। 
विज्ञापन

फीफा विश्व कप में जगह बनाने वाली टीमें

टीम

कैसे क्वालिफाई किया

 

वेस्टइंडीज

 

मेजबान

अमेरिका

मेजबान

ऑस्ट्रेलिया

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

इंग्लैंड

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

भारत

 

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

नीदरलैंड

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

न्यूजीलैंड

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

पाकिस्तान

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

दक्षिण अफ्रीका

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

श्रीलंका

2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में रही

अफगानिस्तान

14 नवंबर 2022 को टी20 रैंकिंग के आधार पर

बांग्लादेश

14 नवंबर 2022 को टी20 रैंकिंग के आधार पर

टी20 विश्व कप 2024 के लिए 12 टीमें तय हो चुकी है। अब आठ टीमों के लिए जगह खाली है और अलग-अलग क्षेत्रों से एसोसिएट टीमें विश्व कप में जगह बनाएंगी। इसके लिए उन्हें क्वालिफाइंग राउंड में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

किस क्षेत्र से कितनी टीमों के लिए जगह खाली
 

क्षेत्र

खाली जगह

अफ्रीका

दो

अमेरिका

एक

एशिया

दो

पूर्वी एशिया

 

एक

यूरोप

दो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed