फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 Match Today NED vs SA Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi

NED vs SA Playing 11 : नीदरलैंड के खिलाफ उलटफेर से बचान चाहेगा दक्षिण अफ्रीका, नॉर्त्जे पर रहेंगी नजरें

Sat, 08 Jun 2024 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:28 PM IST
सार

नीदरलैंड ने ही पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों के विश्व कप में 38 रन से हराया था जिसके घाव अभी भी गहरे होंगे। श्रीलंका पर पहले मैच में मिली जीत में एनरिच नॉर्त्जे ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसने उसके हौसले बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Match Today NED vs SA Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में भले ही श्रीलंका को हरा दिया हो लेकिन शनिवार को ग्रुप-डी के दूसरे मैच में उसका सामना नीदरलैंड जैसी टीम से है जो अप्रत्याशित प्रदर्शन कर सकती है। नीदरलैंड ने ही पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों के विश्व कप में 38 रन से हराया था जिसके घाव अभी भी गहरे होंगे। श्रीलंका पर पहले मैच में मिली जीत में एनरिच नॉर्त्जे ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसने उसके हौसले बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन

हार का बदला चुकता करने उतरेगी दक्षिण अफ्रीका
एडेन मार्करम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी। आईपीएल में लय में नहीं दिखे नॉर्त्जे ने न्यूयॉर्क की पिच पर लय हासिल करके श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कैगिसो रबाडा और नॉर्त्जे के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजों की बेहतरीन जोड़ी है जिनसे नीदरलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नीदरलैंड टीम ने पहले मैच में नेपाल को छह विकेट से हराया था। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओ डाउड ने अर्धशतक जमाया, जबकि तेज गेंदबाज टिम प्रिंगल और लोगान वान बीक ने तीन-तीन विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच बराबरी का है मुकाबला
नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक टी20 में कुल दो ही मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक बार जीत हासिल की है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मुकाबला टक्कर का है। 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, ओटेनिल बार्टमैन, एनरिच नॉर्त्जे। 

नीदरलैंडः माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वान बिक, टिम प्रिंगले, पॉल वान मीकेरेन, विवियन किंगमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed